Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-दिल्ली छोड़कर पूरे देश में बारिश का अलर्ट:कर्नाटक के धारवाड़ में ओले गिरे, कालघाटगी बना मिनी कश्मीर; मेघालय में तूफान, 1028 घरों को नुकसान

    11 hours ago

    1

    0

    देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इस वजह से मौसम विभाग ने आज पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि हिमाचल और छत्तीसगढ़ में ओले गिरने की भी आशंका है। इधर, कर्नाटक के धारवाड़ जिले की कालघाटगी में भारी बारिश हुई। इसके साथ ओले गिरे। सड़कों पर, घरों पर ओलों की मोटी परत जम गई। इससे यह इलाका मिनी कश्मीर की तरह नजर आने लगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को भी बर्फबारी हुई। कठुआ के सरथल, हिमाचल के कुल्लू और लाहौल स्पीति में बर्फबारी जारी है। मेघालय में भी खराब मौसम का असर देखने को मिला। रीभोई में तेज आंधी और भारी बारिश से 1028 घरों को नुकसान हुआ है। करीब 5000 लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान उमलिंग और जिरांग ब्लॉक के गांवों में हुआ। मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 19 मार्च- हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इन इलाकों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। 20 मार्च- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ 50–60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 70kmph तक पहुंच सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी गरज-चमक, तेज हवाएं 40–50 किमी/घंटा और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे, तापमान में आई गिरावट मौसम विभाग ने बुधवार को 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 19 और 20 मार्च को लगभग पूरे राजस्थान में अलर्ट है। इस दौरान ओले भी गिरेंगे। दरअसल, उत्तर भारत पर एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजस्थान पर दिखेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को बादल छाए रहे इससे 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: ग्वालियर समेत 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; भोपाल, इंदौर-जबलपुर भी भीगेंगे प्रदेश में बुधवार से आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस वजह से अगले 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। तेज गर्मी की बजाय कहीं आंधी चलेगी तो कहीं पानी गिरेगा। ग्वालियर समेत 13 जिलों में बुधवार को अलर्ट है। 21 मार्च तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी मौसम बदलने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: कल से बारिश-ओले का अलर्ट, 40kmph की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मार्च से 4 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। 30 से 40 की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 19 मार्च से एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से बारिश और आंधी का दौर फिर से शुरू होगा, जिससे अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 72 घंटे तेज बारिश-बर्फबारी की चेतावनी: ओले गिरेंगे, कुकुमसैरी का तापमान -4.6 डिग्री प्रदेश में आज से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे राज्य में अगले 72 घंटे तक बादल बरसेंगे। मौसम विभाग ने तेज बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की है। 18 और 19 मार्च को कुल्लू, मंडी और शिमला में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मैनपाट में ओले गिरे, रायपुर में बादल छाए, 4-5° लुढ़का तापमान वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मैनपाट में मंगलवार रात बारिश के साथ ओले गिरे हैं। प्रदेश में आज भी कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में नालंदा रहा सबसे गर्म मौसम विभाग ने 7 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। बीते 24 घंटे में कहीं बारिश और ओले के हालात नहीं दिखे। आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होगी। मार्च में ही पारा 40 डिग्री पार जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि, 22 मार्च से बदलेगा मौसम राज्य के मौसम में मंगलवार देर रात बड़ा बदलाव देखने को मिला। राजधानी रांची के साथ-साथ गुमला, लोहरदगा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरे। इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची में न्यूनतम तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी के आसार प्रदेश में आज यानी 18 मार्च को 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश-ओले गिरने की चेतावनी, 3 दिन खराब रहेगा मौसम, 4.7°C बढ़ा तापमान पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन पहले हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई थी, लेकिन सोमवार को मौसम साफ रहने से एक ही दिन में दिन के तापमान में 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आज 7 जिलों में बारिश की संभावना, लेकिन कल यानी 19 मार्च से तीन दिन मौसम ज्यादा खराब रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, 5 डिग्री तक गिरा तापमान पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। हरियाणा में सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है। अनुमान है कि 19 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा में बारिश और ओले गिरने की आशंका है। मौसम में बदलाव के कारण आने वाले 3 दिनों में तापमान और गिर सकता है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस के प्रद्युत बोरदोलोई ने BJP जॉइन किया:पार्टी 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी; दावा- तमिलनाडु में ऐक्टर विजय को CM पद का ऑफर मिला
    Next Article
    हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस-कोड:जींस, टी-शर्ट और पार्टी वियर पर रोक, पुरुषों को शर्ट-पैंट, महिलाओं के लिए साड़ी या सूट-सलवार निर्धारित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment