Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोहली का नौवां 500+ रन वाला सीजन:पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए, बेंगलुरु ने 44वीं बार 200+ का स्कोर बनाया; रिकॉर्ड्स

    14 hours ago

    1

    0

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया। रविवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में RCB ने 223 रन का टारगेट दिया। जवाब में पंजाब की टीम 8 विकेट पर 199 रन ही बना सकी। मुकाबले में विराट कोहली ने IPL में 9वीं बार किसी सीजन में 500+ रन पूरे किए। वहीं, उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया। दूसरी ओर बेंगलुरु ने टी-20 क्रिकेट में 44वीं बार 200+ स्कोर बनाया। बेंगलुरु-पंजाब मैच के टॉप-14 रिकॉर्ड्स… 1. पंजाब की लगातार छठी हार IPL 2026 में पंजाब किंग्स लगातार छठा मैच हार गई। टीम अब अपने इतिहास की दूसरी सबसे लंबी हार की बराबरी के करीब पहुंच गई है। 2015 में पंजाब ने लगातार 7 मैच गंवाए थे। 2. RCB ने पंजाब के खिलाफ दबदबा कायम रखा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2023 के बाद से पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 में से 7 मुकाबले जीत लिए हैं। इस दौरान RCB ने PBKS पर पूरी तरह दबदबा बनाया हुआ है। इसी जीत के साथ टीम इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। 3. बेंगलुरु ने दूसरे सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाए टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 50 बार 200+ स्कोर बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 44 बार के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 43 बार के साथ चेन्नई तीसरे पायदान पर हैं। 4. पंजाब ने सबसे ज्यादा 200+ स्कोर रन दिए पंजाब किंग्स टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 46 बार 200+ स्कोर खाने वाली टीम बन गई है। RCB ने 40 बार 200+ रन कंसीड किए हैं। तीसरे नंबर पर 35 बार के साथ दिल्ली हैं। 5. श्रेयस की कप्तानी में 31वीं बार टीम ने 200+ रन दिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में किसी टीम ने 31वीं बार 200+ स्कोर कंसीड किया। वे टी-20 क्रिकेट में कप्तान रहते हुए सबसे ज्यादा 200+ रन खाने वाले कप्तान बन गए हैं। आज उनका बतौर कप्तान 100वां मैच भी था। श्रेयस एक रन बनाकर आउट हो गए। 6. IPL 2026 में रिकॉर्ड 53वीं बार 200+ स्कोर बनाया IPL 2026 में टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बन गया। इस सीजन 53 बार टीमों ने 200 या उससे ज्यादा रन बनाए। 2025 में 52 बार ऐसा हुआ था। 7. पंजाब ने IPL 2026 में 9वीं बार 200+ स्कोर दिए पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में 9वीं बार 200+ स्कोर कंसीड किया। यह किसी भी टी-20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान की डोमेस्टिक टीम सदर्न पंजाब के नाम था। 8. कोहली का 9वां 500+ रन वाला सीजन विराट कोहली IPL में 9 बार किसी सीजन में 500+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके बाद डेविड वॉर्नर ने 7 बार ऐसा किया है। 9. पंजाब के खिलाफ कोहली के सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बना लिए हैं। उनके नाम अब 1217 रन हो गए हैं। कोहली ने पंजाब के अलावा चेन्नई, दिल्ली और कोलकाता के खिलाफ भी सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 10. कोहली 210वीं बार 50+ साझेदारी का हिस्सा बने विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 210वीं बार 50+ साझेदारी का हिस्सा बने। उन्होंने एलेक्स हेल्स की बराबरी कर ली। तीसरे नंबर पर 200+ साझेदारी के साथ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं। कोहली IPL में अब तक 138 बार 50+ साझेदारी का हिस्सा रहे हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 107 साझेदारियां हैं। 11. कोहली-पडिक्कल ने छठी बार फिफ्टी साझेदारी की विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने IPL 2026 में छठी बार 50+ रन की साझेदारी की। दोनों अब एक सीजन में सबसे ज्यादा 50+ पार्टनरशिप करने वाली गैर-ओपनिंग जोड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 12. पडिक्कल ने तीसरी बार पहली गेंद पर सिक्स लगाया देवदत्त पडिक्कल ने IPL 2026 में तीसरी बार अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाया। उन्होंने हरप्रीत बरार की गेंद पर यह कारनामा किया। उनसे सुनील नरेन 2025 और शाहरुख खान 2023 में ऐसा कर चुके हैं IPL इतिहास में नंबर-3 पर 21 बैटर्स ने पहली बॉल सिक्स लगाया हैं। देवदत्त पडिक्कल के अलावा सिर्फ संजू सैमसन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ही यह कारनामा एक से ज्यादा बार कर सके हैं। सैमसन ने 4 बार, जबकि रोहित और सूर्यकुमार ने 2-2 बार पहली गेंद पर सिक्स लगाया है। 13. कॉनॉली ने डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए कूपर कॉनॉली ने IPL के अपने पहले ही सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने IPL 2026 में 32 छक्के लगाए और सनथ जयसूर्या का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 14. भुवनेश्वर 35 की उम्र के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर पहुंचे बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में 24 विकेट ले चुके हैं। वह 35 साल की उम्र के बाद एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स स्पिनर इमरान ताहिर टॉप पर हैं, जिन्होंने 2019 सीजन में 26 विकेट लिए थे। ------------------------ मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए बेंगलुरु IPL-2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में रविवार के पहले मैच में पंजाब किंग्स को 23 रन से हरा दिया। धर्मशाला में बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। जवाब में पंजाब 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैभव सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज:43 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा; 8वीं बार पहली बॉल पर सिक्स लगाया
    Next Article
    जैनिक सिनर ने जीता इटालियन ओपन:करियर 'गोल्डन मास्टर्स' पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने; जोकोविच के रिकॉर्ड की बराबरी की

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment