Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काजोल बोलीं- आमिर का फिल्मों को लेकर गजब का सेंस:मजाक में कहा- महिलाओं की भी समझ अच्छी, सुनते ही एक्टर मुस्कुरा दिए

    13 hours ago

    1

    0

    आमिर खान की फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने और 'आमिर खान प्रोडक्शंस' की 25वीं सालगिरह के इवेंट में काजोल ने आमिर के फिल्मों के टेस्ट की तारीफ की। काजोल ने कहा कि आमिर की प्रोडक्शन कंपनी ने 'लगान' से लेकर अब तक बेहतरीन फिल्मों का चुनाव किया है, जो उनके शानदार टेस्ट को दिखाता है। इसके बाद काजोल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आमिर का फिल्मों के साथ-साथ महिलाओं को लेकर भी समझ काफी अच्छी है। जिस पर एक्टर मुस्कुराते हुए दिखे। वहीं बातचीत के दौरान जूही ने कहा कि अगर वह आमिर के बारे में बोलना शुरू करें तो पूरी शाम निकल जाएगी। जूही ने आमिर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, "AKP (आमिर खान प्रोडक्शंस) बनाने से पहले वह सिर्फ AK (आमिर खान ) थे।" उन्होंने कहा कि आमिर की पहली फिल्म उनके साथ थी। एक्ट्रेस ने मजाक में कहा, "देखो, जिसने मेरे साथ काम किया, कहां पहुंच गया।" फिल्म लगान के 25 साल पूरे गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म 'लगान' भारतीय सिनेमा की सबसे फेमस फिल्मों में गिनी जाती है। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन आशुतोष गोवारिकर ने किया था, जबकि आमिर इसमें मेन लीड और को-प्रोड्यूसर थे। फिल्म की कहानी ब्रिटिश शासन काल के दौरान चंपानेर गांव की है। सूखे और भारी टैक्स से परेशान ग्रामीणों के लिए भुवन नाम का युवक अंग्रेज अधिकारी कैप्टन रसेल की क्रिकेट चुनौती स्वीकार करता है। शर्त यह होती है कि जीत मिलने पर तीन साल का लगान माफ होगा, जबकि हारने पर तीन गुना कर देना पड़ेगा। फिल्म में आमिर खान के अलावा ग्रेसी सिंह, पॉल ब्लैकथॉर्न और राहेल शेली ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। ए.आर. रहमान का म्यूजिक और जावेद अख्तर के गीत भी काफी लोकप्रिय हुए। 'लगान' को ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नामिनेशन मिला था। करीब 25 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 65 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलमान खान पार्टी में नए लुक में दिखे:गले मिलकर आमिर ने एब्स छुए, दोनों ने साथ में तस्वीर भी क्लिक करवाई
    Next Article
    प्रणीत मोरे के बाद मधुर विरली के जोक पर विवाद:कहा- रेप के बाद लड़की गले लगने का बोलती होगी, लड़का चाकू मारकर मर्डर कर देता है

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment