Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रणीत मोरे के बाद मधुर विरली के जोक पर विवाद:कहा- रेप के बाद लड़की गले लगने का बोलती होगी, लड़का चाकू मारकर मर्डर कर देता है

    12 hours ago

    1

    0

    कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो से जुड़े विवाद के बीच स्टैंड-अप कॉमेडियन मधुर विरली का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। उनके विवादित जोक के चलते उर्फी जावेद समेत कई लोगों ने उनकी आलोचना की। मधुर विरली वायरल वीडियो में कहते हैं, "न्यूज अगर देखी है तो आपको पता है कि 10 रेप केस होते हैं, तो उनमें से 9 ऐसे होते हैं, जिनमें रेप होता है। एक केस ऐसा होता है, जहां रेप के बाद मर्डर होता है। आपने सुने हैं न ऐसे केस।" कॉमेडियन ने आगे कहा, “मुझे लगता है वो एक केस तब होता होगा, जब रेप के तुरंत बाद लड़का उठता होगा और बंदी बोलती होगी, ‘अरे, गले नहीं मिलोगे, कडल (गले लगाना) नहीं करोगे क्या इसके बाद?’ तब लड़का चाकू मारता होगा, चाकू के साथ कडल कर ले।” उर्फी जावेद ने जताई आपत्ति इस मामले पर रिएक्ट करते हुए उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “क्या अब हम रेप जैसी घटनाओं पर भी मजाक करने लगे हैं? पुरुष कॉमेडियंस से मेरी गुजारिश है कि अपनी टीम में कुछ महिलाओं को भी शामिल करें, ताकि आपको थोड़ी समझ और सेंसिटिविटी आ सके।” विवाद के बाद अकाउंट डिएक्टिवेट किया वायरल वीडिया पर बढ़ती आलोचना के बीच मधुर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डिएक्टिवेट कर दिया। बता दें कि मधुर दिल्ली के रहने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन, राइटर और यूट्यूबर हैं। उन्होंने IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके यूट्यूब पर 7 लाख 54 हजार सब्सक्राइबर हैं। प्रणीत मोरे भी विवादों में घिरे गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कॉमेडियन प्रणीत मोरे अपने शो के 2 वीडियो को लेकर विवादों में हैं। आलोचना बढ़ने पर प्रणीत ने वीडियो बयान जारी कर माफी मांगी। उन्होंने माना कि शो के दौरान हुई टिप्पणियां गलत थीं। प्रणीत के शो में ₹370 की बिरयानी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विवादों में आए हिमांशु जांगड़ा का शनिवार को पहला बयान सामने आया। उन्होंने अपने कमेंट के लिए माफी मांगी। वहीं, प्रणीत के शो के दूसरे वीडियो में सेजल पवार नाम की एक MBBS स्टूडेंट ने कहा था कि वे और उनके साथी कॉलेज में पुरुषों की डोनेट की गई बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स को देखकर उनका मजाक उड़ाते थे। विवाद बढ़ने के साथ सेजल ने भी माफी मांगी थी। साथ ही शो में की गई टिप्पणी के बाद सेजल पवार को 15 दिनों की अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया। उन्हें फिलहाल KEM मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काजोल बोलीं- आमिर का फिल्मों को लेकर गजब का सेंस:मजाक में कहा- महिलाओं की भी समझ अच्छी, सुनते ही एक्टर मुस्कुरा दिए
    Next Article
    हरियाणवी डांसर बोलीं-यूपी पुलिस कमर छूने वाले को बचा रही:खुद बुलाकर शिकायत ली, अब पैसे खाकर चुप्पी साधी; योगी सरकार से इंसाफ मांगूंगी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment