Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल होली पर दोपहर 2.30 बजे से मिलेगी मेट्रो:4 मार्च के लिए यूपीएमआरसी ने जारी किया मेट्रो शेड्यूल, सुबह से दोपहर तक नहीं मिलेगी मेट्रो

    4 hours ago

    1

    0

    होली वाले दिन शहरवासियों को सुबह से मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी। होली के त्योहार को देखते हुए 4 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे से मेट्रो मिलेगी। जोकि रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने होली वाले दिन मेट्रो संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये रहेगा होली पर शेड्यूल आगरा में ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर के बीच 6 स्टेशनों पर मेट्रो का संचालन हो रहा है। सामान्यतौर पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो सेवा उपलब्ध रहती है। मगर, होली के लिए यूपीएमआरसी ने नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 4 फरवरी को सुबह से मेट्रो उपलब्ध नहीं होगी। त्योहार को देखते हुए यूपीएमआरसी ने दोपहर 2.30 बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो संचालन का फैसला लिया है। ऐसे में कुछ यात्रियों को होली वाले दिन थोड़ी परेशानी हो सकती है। बता दें कि आगरा में मेट्रो के दो कॉरीडोर तैयार हो रहे हैं। पहला सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट और दूसरा कालिंदी विहार से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक मेट्रो कॉरीडोर तैयार किया जा रहा है। पहले कॉरीडोर पर ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर स्टेशन के बीच मेट्रो का संचालन हो रहा है। इससे आगे मेट्रो का काम लगभग पूरा हो गया है। यूपीएमआरसी का दावा है कि अप्ररैल आखिर तक ताज ईस्ट गेट से आईएसबीटी तक मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। यानि अप्रैल के आखिर तक मेट्रो के 5 और स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल ताज ईस्ट गेट, बसई, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा किला और मन:कामेश्वर स्टेशनों के बीच मेट्रो चल रही है। मार्च के आखिर तक मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस कॉलेज और आईएसबीटी स्टेशन के बीच मेट्रो शुरू हो जाएगी। इन स्टेशनों का काम लगभग पूरा हो गया है। यहां फिनिशिंग वर्क चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में होली से पहले युवक की संदिग्ध मौत:डीजे बजाने को लेकर विवाद की बात आई सामने, युवकों ने जमकर पीटा
    Next Article
    तेंदुए ने 14 साल के बच्चे को मार डाला:लखीमपुर में घर से घूमने निकला था, रेलवे स्टेशन से 100 मीटर दूर मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment