Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:कौशांबी में अबीर-गुलाल से सराबोर शहर, पुलिस ने 4 दिन में 299 लीटर शराब पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, पढ़ें कौशांबी की कल की 5 बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है… कौशांबी में बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत:घर लौटते समय कोटिया गांव के पास हुआ हादसा कौशांबी में एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव के पास हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के शेरपुर पोस्ट जलालपुर घोसी निवासी अंशू पाल (45) पुत्र मोहन पाल के रूप में हुई है। अंशू पाल किसी काम से सराय अकिल आए थे। पढ़ें पूरी खबर.. कुएं में गिरी महिला को लोगों ने निकाला बाहर:कौशांबी में राहगीरों ने आवाज सुनकर पुलिस को दी सूचना कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात लगभग 8 बजे एक महिला कुएं में गिर गई। पास से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए चायल सीएचसी में भर्ती कराया। महिला की पहचान मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर निवासी बबली पत्नी राजेश कुमार के रूप में हुई है। वह होली के दिन पिपरी थाना क्षेत्र के चायल चौकी अंतर्गत लालापुर गांव में अपनी मौसी की बेटी के गांव सुरेश पुत्र हरी प्रसाद के यहां आई थी। पढ़ें पूरी खबर… कौशांबी में होली का रंगारंग उत्सव, अबीर-गुलाल से सराबोर शहर:गंगा-यमुना के मध्य बुद्ध की तपोस्थली में बुधवार को मनाई गयी होली कौशांबी में बुधवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गंगा-यमुना के मध्य स्थित इस जनपद में पहले दिन रंगों का त्योहार आस्था, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही चारों दिशाओं में रंगों की फुहारें देखने को मिलीं। जनपद के मंझनपुर, करारी, भरवारी, चायल, सिराथू, अजुहा, सरायअकिल सहित सभी नगरों और गांवों में लोगों ने होली खेली। सुबह से दोपहर 2 बजे तक रंगों का यह सिलसिला चला। बच्चों ने रंग भरी पिचकारियों से एक-दूसरे पर रंग बरसाए। पढ़ें पूरी खबर.. कड़ा धाम शीतला मंदिर में खेली गई फूलों की होली:दशकों पुरानी परंपरा का निर्वहन, पंडा समाज ने दी बधाई कौशांबी में 51वीं शक्तिपीठ कड़ा धाम के मां शीतला माता मंदिर में मंगलवार को फूलों की होली खेली गई। यह परंपरा दशकों से चली आ रही है, जिसमें श्रद्धालु केमिकल युक्त रंगों के बजाय फूलों का उपयोग करते हैं। मंगलवार दोपहर 12 बजे मां शीतला का भव्य श्रृंगार और आरती की गई। इससे पहले मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद पंडा समाज के सदस्यों और अन्य उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर होली का उत्सव मनाया। पंडा समाज के अध्यक्ष आत्म प्रकाश ने बताया कि यह वर्षों पुरानी परंपरा है। केमिकल युक्त रंगों से त्वचा और आंखों को होने वाले नुकसान को देखते हुए, शीतला धाम कड़ा में फूलों की होली खेलने का चलन है। पढ़िए पूरी खबर.. कौशांबी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई:4 दिन में 299 लीटर जब्त, 22 कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कौशांबी पुलिस ने होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीते चार दिनों में पुलिस ने 10 थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 299 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की और 22 कारोबारियों को गिरफ्तार किया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 7 क्विंटल लहन (शराब बनाने का कच्चा माल) भी नष्ट किया। साथ ही, अवैध शराब बनाने के उपकरण भी जब्त कर नष्ट किए गए। यह कार्रवाई कौशांबी जनपद के महेवाघाट, कौशांबी, सैनी, संदीपन घाट, कोखराज, पिपरी, मंझनपुर, पाइंसा, करारी और कड़ाधाम थाना क्षेत्रों के गांवों में की गई। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुधवा में बाघ के हमले से मादा गैंडे की मौत:वन विभाग की टीम पहुंची तो उसके ऊपर बैठा था बाघ
    Next Article
    शिया धर्म गुरु के बेटे-बहन और भतीजे ईरान में फंसे:लखनऊ के सवा लाख लोग खाड़ी देशों में, फोन पर सुनाई देती है धमाकों की आवाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment