Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में केडीए अमीन ने सिक्योरिटी गार्ड को पीटा:नशे में धुत होकर की मारपीट, थाने में दी तहरीर

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगा इन्क्लेव अपार्टमेंट में शनिवार को केडीए के एक अमीन और उसके साथी पर सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसने कल्याणपुर थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नशे की हालत में जाने से मना करने पर पीट दिया जानकारी के अनुसार गंगा इन्क्लेव अपार्टमेंट में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी रविन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि केडीए के अमीन मनोज कुमार अपने साथी जितेंद्र के साथ अपार्टमेंट परिसर में पहुंचे। आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे और जब सुरक्षा नियमों के तहत उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो वे भड़क गए। पीड़ित का आरोप है कि मनोज कुमार और उसके ने विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसे जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान उसके चेहरे और शरीर पर कई चोटें आईं तथा वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद अपार्टमेंट के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घायल सुरक्षाकर्मी ने उपचार कराने के बाद कल्याणपुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GIC प्रवक्ता परीक्षा में 65% अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा:वाराणसी में 19,134 में सिर्फ 6,679 पहुंचे, 300KM दूर केंद्र बना वजह
    Next Article
    रामादेवी में अमरनाथ यात्रा भंडारे को रवाना:विभिन्न दलों के नेताओं ने दिखाई एकजुटता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment