Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    GIC प्रवक्ता परीक्षा में 65% अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा:वाराणसी में 19,134 में सिर्फ 6,679 पहुंचे, 300KM दूर केंद्र बना वजह

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 42 केंद्रों पर आयोजित की गई। सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चली इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा ही नहीं लिया। वाराणसी में पंजीकृत 19,134 अभ्यर्थियों में से केवल 6,679 परीक्षार्थी ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे, जबकि 12,455 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यानी महज 34.91 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। यह भर्ती परीक्षा प्रदेश में 1,516 रिक्त पदों के लिए आयोजित की गई थी। इन पदों के लिए कुल 3,81,605 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कम पदों के मुकाबले बड़ी संख्या में आवेदन होने को भी बड़ी तादाद में अभ्यर्थियों के परीक्षा छोड़ने की एक प्रमुख वजह माना जा रहा है। प्रतियोगी छात्र ऋषभ ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन तो किया था, लेकिन तैयारी पूरी नहीं थी। इसके अलावा उनका परीक्षा केंद्र वाराणसी से करीब 250 किलोमीटर दूर चित्रकूट में आवंटित कर दिया गया था। ऐसे में उन्होंने परीक्षा में शामिल नहीं होने का फैसला किया। इसी तरह वाराणसी के बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के केंद्र चित्रकूट भेजे गए, जबकि कानपुर के कई अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए वाराणसी आना पड़ा। करीब 250 से 350 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र मिलने के कारण भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार केंद्रों तक नहीं पहुंच सके। पिछले एक महीने में लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन को भी कम उपस्थिति की एक वजह माना जा रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि लगातार परीक्षाओं, लंबी दूरी की यात्रा और पर्याप्त तैयारी न होने के कारण कई उम्मीदवारों ने परीक्षा छोड़ना ही बेहतर समझा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 'विजयोत्सव' समारोह, 148 प्रतिभाएं सम्मानित:क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति ने किया आयोजन, मंत्री भी रहे मौजूद
    Next Article
    कल्याणपुर में केडीए अमीन ने सिक्योरिटी गार्ड को पीटा:नशे में धुत होकर की मारपीट, थाने में दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment