Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉमनवेल्थ गेम्स- नीरज, रोहित और यश जैवलिन फाइनल में:नीरज ने 79.61 मीटर का थ्रो किया, पाकिस्तान के अरशद भी क्वालिफाई; मेडल इवेंट कल

    19 hours ago

    1

    0

    भारत के नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स के जैवलिन थ्रो फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने 79.61 मीटर का बेस्ट थ्रो कर पांचवां स्थान हासिल किया। पाकिस्तान के ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम 78.63 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। मेडल इवेंट शुक्रवार देर रात 12:45 बजे से खेला जाएगा। नीरज ने पहला थ्रो 76.28 मीटर का किया नीरज ने पहले प्रयास में 76.28 मीटर और दूसरे प्रयास में 79.61 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद उन्होंने तीसरा प्रयास नहीं किया और पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। भारत के रोहित यादव 78.37 मीटर के साथ नौवें और यश वीर सिंह 78.36 मीटर के साथ दसवें स्थान पर रहे। श्रीलंका के रुमेश पहले स्थान पर रहे क्वालिफिकेशन में श्रीलंका के रुमेश पाथिराजे 82.84 मीटर के साथ पहले स्थान पर रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (81.29 मीटर), साउथ अफ्रीका के डाउ स्मिट (80.64 मीटर) और इंग्लैंड के बेन ईस्ट (80.38 मीटर) ने भी नीरज से बेहतर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे और तीसरे प्रयास में सुधार नहीं कर सके। उनका बेस्ट थ्रो पहले प्रयास का 78.63 मीटर रहा। इसी की बदौलत उन्होंने सातवें स्थान से फाइनल में प्रवेश किया। क्वालिफिकेशन फॉर्मेट क्या होता है क्वालिफाइंग राउंड में खिलाड़ियों को 3 अटेम्प्ट मिलते हैं। ऑटोमैटिक क्वालिफाइंग मार्क हासिल करने वाले खिलाड़ी सीधे फाइनल में पहुंचते हैं। इसके अलावा टॉप 12 खिलाड़ी फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई करते हैं। भारत मेडल टैली के आठवें स्थान पर भारत 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत 15 मेडल के साथ आठवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया 47 गोल्ड समेत कुल 103 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है। पेरिस ओलिंपिक में अरशद ने गोल्ड जीता था नीरज और अरशद की पहली भिड़ंत 2016 साउथ एशियन गेम्स में हुई थी। इसके बाद दोनों 11 टूर्नामेंट में आमने-सामने आए। इनमें नीरज ने 10 बार अरशद को पीछे छोड़ा। अरशद को एकमात्र सफलता पेरिस ओलिंपिक 2024 में मिली थी, जहां उन्होंने 92.97 मीटर के ओलिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता था। नीरज ने 89.45 मीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया था। नीरज 90 मीटर पार करने वाले भारत के इकलौते जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 2025 दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। वे 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले भारत के इकलौते जैवलिन थ्रोअर हैं। टोक्यो ओलिंपिक 2020 में नीरज ने 87.58 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा वे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 और एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड, जबकि पेरिस ओलिंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। ओलिंपिक से वर्ल्ड चैंपियन तक का सफर तजिंदरपाल, सीमा और पारुल से मेडल की उम्मीद शुक्रवार को भारतीय दल को एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग में कई मेडल की उम्मीदें हैं। रात 11:30 बजे तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल शॉट पुट फाइनल खेलेंगे। इसके बाद सीमा कलिरमाना और निधि रानी महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में उतरेंगी, जबकि पारुल चौधरी महिला 5000 मीटर फाइनल में चुनौती पेश करेंगी। वेटलिफ्टिंग में मार्टिना देवी मैबाम महिला 86+ kg वर्ग में और लवप्रीत सिंह पुरुष 110+ kg वर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलमान खान की शो 'अलायंस' में एंट्री होगी:भाई सोहेल का सपोर्ट करने पहुंचेंगे, काउबॉय हैट और ऑल-डेनिम लुक में दिखे
    Next Article
    रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए, VIDEO:बोले- अब नया पड़ाव; 2020 में कप्तानी की, मेलबर्न में सेंचुरी, सीरीज 2-1 से जीते

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment