Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुमारगंज पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर बदलवाई:एसएसपी के आदेश के बावजूद मारपीट मामले में FIR नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले की कुमारगंज पुलिस पर एक मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता का दावा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के बावजूद पुलिस ने उसकी मूल तहरीर बदलवा दी है। जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के लिलाह रसूलपुर गांव निवासी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 21 फरवरी 2026 को उनके पड़ोसी उनकी जमीन पर जबरन निर्माण कार्य करा रहे थे। उन्होंने मिल्कीपुर तहसील समाधान दिवस में एसडीएम से इसकी शिकायत की थी, जिन्होंने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। धीरेंद्र कुमार के अनुसार, 14 मार्च की सुबह उनके पड़ोसियों ने, जो उनकी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे थे, उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान उनकी मां प्रेमपता के कान का बाला और भाभी के गले का मंगलसूत्र छीन लिया गया। शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर अपने घर चले गए। पीड़ित धीरेंद्र कुमार ने बताया कि वे 16 मार्च को अपनी मां के साथ अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले थे। एसएसपी ने कुमारगंज पुलिस को प्रेमपता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। धीरेंद्र कुमार का आरोप है कि जब वे शिकायती पत्र लेकर थाने पहुंचे, तो थानाध्यक्ष ने उनकी मूल तहरीर को बदलवा दिया। थाने के दीवान ने उन्हें बोल-बोलकर नई एप्लीकेशन लिखवाई और कहा कि पुरानी तहरीर को नई में शामिल कर लिया जाएगा। शिकायतकर्ता धीरेंद्र कुमार ने कुमारगंज पुलिस की इस कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि जिस तहरीर के आधार पर उन्होंने मुकदमा दर्ज करने को कहा था, उसे बदल दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास:भाई की सगाई के दिन मार डाला था, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    उन्नाव शहर काजी की ईद को लेकर अपील:बोले- शांति, सौहार्द और भाईचारे से त्योहार मनाएं, आपसी सौहार्द बनाए रखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment