Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव शहर काजी की ईद को लेकर अपील:बोले- शांति, सौहार्द और भाईचारे से त्योहार मनाएं, आपसी सौहार्द बनाए रखें

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के शहर काजी मौलाना निसार अहमद ने आगामी ईद-उल-फितर को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि चांद दिखने के आधार पर 20 या 21 मार्च को उन्नाव शहर में ईद की नमाज अदा होने की उम्मीद है, जिसका अंतिम निर्णय चांद रात के बाद लिया जाएगा। शहर काजी ने लोगों की सुविधा के लिए बड़ी ईदगाह में दो बार नमाज अदा कराने की जानकारी दी। पहली नमाज सुबह 7:30 बजे मौलाना निसार अहमद की इमामत में होगी, जबकि दूसरी नमाज सुबह 8:15 बजे मौलाना मोहम्मद वसीम अत्तारी अदा कराएंगे। उन्होंने सभी नमाजियों से निर्धारित समय से पहले ईदगाह पहुंचने का आग्रह किया ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। मौलाना निसार अहमद ने स्पष्ट किया कि ईद की नमाज केवल ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही अदा की जाएगी। सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। शहर की सभी मस्जिदों में भी नमाज मस्जिद परिसर के भीतर ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। अपने संदेश में, शहर काजी ने ईद को प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का त्योहार बताया। उन्होंने कहा कि यह खुशियां बांटने, गले मिलने और रिश्तों को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने लोगों से सादगी, संजीदगी और आपसी सम्मान के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या अशांति से दूर रहने की अपील की। मौलाना निसार अहमद ने जोर देकर कहा कि ईद का असली संदेश मोहब्बत और इंसानियत है। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से आपसी एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारा इस शहर की पहचान है और इसे और मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपने हिंदू भाइयों को भी ईद की मुबारकबाद देने, उन्हें अपने घर आमंत्रित करने और मिल-जुलकर त्योहार की खुशियां साझा करने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुमारगंज पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर बदलवाई:एसएसपी के आदेश के बावजूद मारपीट मामले में FIR नहीं
    Next Article
    बेटी से रेप करने वाले पिता को 15 साल जेल:आजमगढ़ कोर्ट ने सुनाई सजा, 6 गवाहों ने गवाही दी; 22 हजार का अर्थदंड लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment