Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कनाडा में नौकरी का झांसा, युवक से 15 लाख ठगे:फेसबुक पर विज्ञापन देख कर संपर्क किया था, विदेशी नंबर से कॉल आई

    2 hours ago

    1

    0

    जायस थाना क्षेत्र के सराय महेशा गांव के सोहेल अहमद से कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सोहेल अहमद ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर फेसबुक ऐप पर कनाडा में फ्रूट पैकिंग के काम से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद उन्हें एक विदेशी नंबर से कॉल आई। पहले सुविधा शुल्क के तौर पर रकम मांगी कॉल करने वाले व्यक्ति ने सोहेल को विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि पहले सुविधा शुल्क के रूप में 30 हजार रुपये स्कैनर के माध्यम से भेजने को कहा गया। सोहेल ने यह रकम भेज दी। डॉक्यूमेंट्स की कापियां मांगी रकम भेजने के दो दिन बाद, आरोपियों ने सोहेल से आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट की प्रतियां मांगीं। सोहेल ने ये दस्तावेज मोबाइल पर भेज दिए। इसके बाद उनसे टिकट और वीजा प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग स्कैनर खातों में धनराशि भेजने को कहा गया। 15 लाख रुपये कई खातों में भेजे पीड़ित के अनुसार, उन्होंने चरणबद्ध तरीके से लगभग 15 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। पूरी रकम भेजने के बाद आरोपियों ने सोहेल से संपर्क करना बंद कर दिया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। 4 बेटियों की शादी करनी है सोहेल ने बताया कि उनकी चार पुत्रियों के विवाह की जिम्मेदारी थी, जिसके लिए वह बेहतर आय की तलाश में विदेश जाना चाहते थे। इसी उम्मीद में उन्होंने खेत, बाग और जेवर बेचकर यह पूंजी जुटाई थी। अब पूरी जमा पूंजी गंवाने के बाद उनका परिवार आर्थिक संकट में है। एसओ अमरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संबंधित मोबाइल नंबरों और खातों का विवरण खंगाला जा रहा है। साइबर प्रकोष्ठ से भी तकनीकी सहयोग लिया जा रहा है और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत:महिला की मौत, पति के साथ खेत से घर जा रही थी
    Next Article
    दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत:सिकंदराबाद में दो गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment