Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज के पक्षी विहार में प्रभारी मंत्री ने किया पौधरोपण:बोले- कार्य योजना बनाकर पक्षी विहार का कराया जाएगा विकास

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के प्रभारी मंत्री एवं खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान शुक्रवार को लाख-बहोसी पक्षी विहार पहुंचे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने पौधरोपण किया और पक्षी विहार का भ्रमण कर इसके विकास को लेकर अधिकारियों के साथ कार्ययोजना बनाने की बात कही। हाल ही में कन्नौज का प्रभारी मंत्री बनाए गए राकेश सचान का जिले में यह पहला दौरा था। वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के फगुआ कट पर पहुंचे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह लाख-बहोसी पक्षी विहार पहुंचे, जहां उन्होंने पौधरोपण किया। इस दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत भी मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों ने पक्षी विहार का निरीक्षण किया। वन विभाग की ओर से आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भी उन्होंने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मीडिया से बातचीत में राकेश सचान ने कहा कि कन्नौज में पहले से दो मंत्री कार्यरत हैं और अब तीनों मंत्री मिलकर अधिकारियों के साथ जिले के विकास की कार्ययोजना तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि लाख-बहोसी पक्षी विहार में बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी आते हैं, जो यहां के अनुकूल वातावरण का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि डीएफओ और जिलाधिकारी के साथ मिलकर पक्षी विहार के विकास की योजना बनाई जाएगी, जिससे पर्यटन और संरक्षण दोनों को बढ़ावा मिल सके। बिजली व्यवस्था पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार में सभी जिलों को समान महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहे हैं तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्व पर्यावरण दिवस पर कान्हा उपवन में पौधारोपण:मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा: पेड़ों का संरक्षण भी जरूरी
    Next Article
    लखनऊ मेट्रो ने महिलाओं के लिए शुरू की माय-दीदी सेवा:ई-बाइक से 5KM तक सफर सिर्फ 15 रुपए में; 13 जून तक फ्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment