Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ मेट्रो ने महिलाओं के लिए शुरू की माय-दीदी सेवा:ई-बाइक से 5KM तक सफर सिर्फ 15 रुपए में; 13 जून तक फ्री

    3 hours ago

    1

    0

    विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लखनऊ मेट्रो ने महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक लास्ट माइल कनेक्टिविटी देने के लिए खास पहल की है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने शुक्रवार से महिलाओं के लिए विशेष ईवी बाइक फीडर सेवा ‘माय दीदी’ की शुरुआत कर दी। इसकी सबसे खास बात यह है कि इस सेवा में बाइक चालक और यात्री दोनों महिलाएं ही होंगी। सेवा का शुभारंभ विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने किया। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि यह पहल महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और महिला रोजगार सृजन में भी मदद करेगी। 9 दिन तक मुफ्त मिलेगा सफर मेट्रो प्रशासन के अनुसार 5 जून से 13 जून तक सभी महिला यात्रियों के लिए यह सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी। इसके बाद महिला यात्री मेट्रो स्टेशन से 5 किलोमीटर तक की दूरी महज 15 रुपए में तय कर सकेंगी। उद्घाटन दिवस पर सेवा का उपयोग करने वाली पहली 10 महिला यात्रियों को विशेष उपहार भी दिए गए। इन 4 स्टेशनों से मिलेगी सुविधा पहले चरण में ‘माय दीदी’ सेवा चार मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की गई है- घर और ऑफिस तक पहुंचना होगा आसान मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि कई यात्रियों को स्टेशन से घर या कार्यालय तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त साधन तलाशने पड़ते हैं। ‘माय दीदी’ सेवा इस समस्या का समाधान करेगी। इससे महिलाओं को सुरक्षित और किफायती परिवहन मिलेगा, वहीं शहर में प्रदूषण कम करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। क्या है माय दीदी? ‘माय दीदी’ महिलाओं के लिए विशेष इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सेवा है, जिसमें चालक और सवारी दोनों महिलाएं होती हैं। इसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। यह सेवा मेट्रो स्टेशनों से अंतिम गंतव्य तक आसान और सस्ती कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज के पक्षी विहार में प्रभारी मंत्री ने किया पौधरोपण:बोले- कार्य योजना बनाकर पक्षी विहार का कराया जाएगा विकास
    Next Article
    देवरिया में वृद्ध महिला की जमीन हड़पने का आरोप:जिलाधिकारी से न्याय की गुहार, जांच और कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment