Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में महिला टीचर से तमंचे के बल पर लूट:शादी से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीना, ज्वैलरी-कैश और मोबाइल ले गए

    11 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के छिबरामऊ में एक महिला सहायक अध्यापिका से तमंचे के बल पर लूटपाट की घटना सामने आई है। सौरिख-छिबरामऊ रोड पर देर रात बाइक सवार बदमाशों ने उनसे नकदी और जेवर से भरा बैग छीन लिया। शिक्षिका ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए। कानपुर नगर के पांडु नगर निवासी कीर्ति बाजपेई छिबरामऊ क्षेत्र के भोजपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल में सहायक अध्यापिका हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में उनकी ड्यूटी आशा देवी इंटरमीडिएट कॉलेज सौरिख में बाह्य निरीक्षक के रूप में लगी थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अपनी स्कूटी कॉलेज में छोड़कर औरैया जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। शादी से लौटकर स्कूटी से जा रही थीं रविवार रात शादी से लौटते समय कीर्ति ने कॉलेज से अपनी स्कूटी उठाई और घर के लिए निकलीं। सौरिख-छिबरामऊ रोड पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और उनसे बैग छीनकर तेजी से भाग निकले। कीर्ति बाजपेई के अनुसार, लूटे गए बैग में सोने की जंजीर, कान के झुमके, एटीएम कार्ड, आठ हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन था। उन्होंने कुछ दूर तक अपनी स्कूटी से बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश आंखों से ओझल हो गए। इसके बाद, शिक्षिका खोजीपुर गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर रुकीं और पंपकर्मी के मोबाइल से पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शिक्षिका के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकार अदालती आदेशों के बाद भी नियुक्तियां रोक रही है:राम गोविंद चौधरी बोले- यह लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है
    Next Article
    महोबा में सड़क निर्माण में धांधली, किसान नाराज:एसडीएम को ज्ञापन दिया, सात दिन में आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment