Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के बिठूर में आज CM योगी का दौरा:महर्षि वाल्मीकि आश्रम में दर्शन के बाद नानाराव पेशवा पार्क में जनसभा

    9 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाल्मीकि जयंती पर कानपुर के बिठूर पहुंचेंगे। यहां वह ऐतिहासिक महर्षि वाल्मीकि आश्रम में दर्शन करेंगे। इसके बाद नानाराव पेशवा पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों के लिए करीब 400 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार शाम को अधिकारियों ने जनसभा स्थल पर मंच और पार्क की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। देखिए 3 तस्वीरें… सुबह 10 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तहत जनसभा स्थल पर सुबह 10 बजे से गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इसके बाद सीएम योगी बिठूर पहुंचेंगे। सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि आश्रम में दर्शन करेंगे। फिर नानाराव पेशवा पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री करीब 2 घंटे तक बिठूर में रह सकते हैं। इस दौरान वह विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। 400 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की संभावना मुख्यमंत्री की जनसभा में बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों के लिए करीब 400 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की घोषणा होने की संभावना है। इन परियोजनाओं में कई विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण की तैयारी की गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (PWD), कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA), नगर पंचायत और नगर पालिका समेत विभिन्न विभागों से परियोजनाओं की जानकारी मांगी गई है। 10 योजनाओं के लाभार्थियों को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री जनसभा के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी कर सकते हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं। वृद्धावस्था पेंशन योजना मुख्यमंत्री आवास योजना राशन कार्ड योजना टूल किट वितरण योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना इसके अलावा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किए जाने की तैयारी है। कार्यक्रम में करीब 10 योजनाओं के लाभार्थियों को शामिल किया जा सकता है। उपचुनाव के बाद सीएम के दौरे पर राजनीतिक चर्चा मुख्यमंत्री के बिठूर दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है। इसी महीने बिठूर क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में विधायक अभिजीत सिंह सांगा के बड़े भाई ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्रीय विकास के साथ राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट में खड़े रहने वाले मेरठ SSP को जानिए:धोतीकुर्ता पहनकर चार्ज लेने पहुंचे, सेवा संकल्प अभियान में नंगेपांव जलाया था दीया
    Next Article
    कानपुर देहात में टेसू की भव्य बारात निकली:आकर्षक रथ पर सवार टेसू, डीजे की धुन पर युवाओं ने किया नृत्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment