Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में हवा ने दिलाई नौतपा की तपिश से राहत:तापमान में आई गिरावट, कल मौसम बदलने की संभावना

    15 hours ago

    1

    0

    मेरठ में नौतपा की तपिश ने जहां लोगों के जनजीवन को प्रभावित कर रखा है तो उसमें गुरुवार को थोड़ी राहत देखने को मिली। बीते दिनों की अपेक्षा में तापमान जहां काम रहा तो हवा चलने से लोगों को गर्मी से निजात मिली। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को ईद मनाने में भी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में 24 घंटे बाद बारिश और गरज के साथ आंधी आने की संभावना है जिससे मेरठ भी प्रभावित हो सकता है। यहां भी हल्की बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे लोगों को न सिर्फ गर्मी से रात मिलेगी बल्कि किसने की फसलों में भी यह बदलाव लाभदायक साबित होगा। धीरे-धीरे फिर बढ़ेगा तापमान मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मौसम में आया है बदलाव सिर्फ एक अस्थाई राहत है। दो से तीन दिन बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरु हो जाएगी और गर्मी फिर अपना असर दिखाने लगेगी। साथ ही अचानक आया यह बदलाव हल्की राहत देने में ही समर्थ रहेगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार बीते दिन अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिनभर लोगों को उमस और बेचैनी का सामना करना पड़ा। खासकर दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने हालात और मुश्किल बना दिए। वहीं आज का अधिकतम तापमन 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है जो कल से कम रहेगा। गर्मी का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में ईद-उल-अजहा शांति से मनाया गया:828 स्थानों पर नमाज अदा हुई, डीएम-एसपी ने की फुट पेट्रोलिंग; नमाजियों पर पुष्पवर्षा हुई
    Next Article
    कानपुर के गोविंदपुरी से 4 समर स्पेशल ट्रेनें चलेगी:गर्मी में गुजरात-राजस्थान के यात्रियों को फायदा मिलेगा, हर शनिवार और मंगलवार को चलेंगी ट्रेनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment