Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में अजय राय ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी:परिजनों से मिलकर दी सांत्वना, ढांढस बंधाया; कहा- पार्टी हमेशा साथ है

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिवंगत कांग्रेस नेता इस्लाम अंसारी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उनका भावुक और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। अजय राय महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के साथ सबसे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस्लाम अंसारी के जूही स्थित आवास पहुंचे। हाल ही में उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि पार्टी उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। उन्होंने इस्लाम अंसारी की निष्ठा और संघर्ष को याद किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम नाथ दुबे के जूही बारादेवी स्थित घर पहुंचे। यहां भी उन्होंने परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत नेता के योगदान को याद किया। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को कभी अकेला नहीं छोड़ती और हर मुश्किल समय में साथ खड़ी रहती है। इस दौरान पवन गुप्ता, अम्बरीष सिंह गौड़ समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HP मैनेजर के पिता बोले-बेटे के हत्यारों को फांसी हो:मामा का दर्द- योगीजी क्या ब्राह्मण होना पाप है; बदायूं में प्लांट में हुई थी हत्या
    Next Article
    मेरठ मेडिकल में एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉन्फ्रेंस का समापन:विद्यार्थियों को दी गई लाइफ सेविंग ट्रेनिंग, हार्ट डिजीज से बचाव और BLS पर खास सत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment