Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    HP मैनेजर के पिता बोले-बेटे के हत्यारों को फांसी हो:मामा का दर्द- योगीजी क्या ब्राह्मण होना पाप है; बदायूं में प्लांट में हुई थी हत्या

    3 hours ago

    1

    0

    'एसआईटी हमें स्वीकार है, लेकिन हमें फाइनली सीबीआई जांच चाहिए। आरोपियों के लिए फांसी चाहिए। फाइनल जस्टिस चाहिए। हमारे बच्चे की निर्मम हत्या हुई है। खाकी में कमी रही, पॉलिटिकल प्रेशर में कमी रही। खाकी चाहती तो आरोपी को समझाया जा सकता था। सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र ने अपनी इंटरनल रिपोर्ट दी थी कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए, वर्ना कुछ भी हो सकता है। फिर भी हमारे बेटे की हत्या हो गई। विधायकजी अगर यह इंडस्ट्री लेकर आए तो किसी को मौत देने के लिए लाए थे। हमें मालूम होता कि हमारे बेटे की हत्या हो जाएगी, तो हम उसे कभी बदायूं नहीं भेजते।' यह दर्द है एचसीपीएल के असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा का है। हर्षित की 12 मार्च को एचसीपीएल प्लांट में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पैरों में गोली मारकर आरोपी अजय प्रताप को पकड़ा था। उसकी 11 अवैध दुकानों पर बुलडोजर चला। लापरवाही करने में एसएसपी और सीओ को भी हटा दिया गया। मंगलवार दोपहर हर्षित के परिवार के लोग 2 गाड़ियों से एसएसपी ऑफिस आए। पहले उन्हें पुलिसकर्मियों ने डीएम चौराहे पर रोकना चाहा, तो वहां नोकझोंक हो गई। बाद में एसएसपी अंकिता शर्मा मौके पर पहुंचीं। घरवालों को अपने साथ ऑफिस ले आईं। यहां हर्षित के मामा ने आत्मदाह की चेतावनी दी। पढ़िए हर्षित मिश्रा की मां, पत्नी और मामा ने जो कुछ कहा… पहले जानिए डबल मर्डर कैसे हुआ… अजय ने पुलिस पूछताछ में बताया था- 12 मार्च की दोपहर 1 बजे मैं एचसीपीएल प्लांट गया था। उस वक्त प्रशासनिक भवन में मीटिंग चल रही थी। मैं वहां पहुंचा, तो 5 लोग बैठे थे। मैंने सभी को बातों में उलझाए रखा कि मुझे नौकरी पर वापस रख लो। इसी बीच मैं असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा के पीछे पहुंचा और पीठ पर तमंचा सटाकर ट्रिगर दबा दिया था। आगे पड़ी मेज पर खून का फव्वारा छूटा, जिसे देखकर लोग डर गए और भागने लगे। इसके बाद मैंने DGM सुधीर गुप्ता को दौड़ा लिया। 3 राउंड फायरिंग की, जिनमें से 2 गोलियां सुधीर को लगी थीं। वह जमीन पर गिर पड़े थे। पुलिस ने गेट के भीतर लगे CCTV चेक किए तो पता चला कि 1:55 बजे बोलेरो लेकर अजय प्लांट के अंदर गया था। 1:59 बजे बाहर निकला। यानी उसने सिर्फ 4 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। अब पढ़िए हर्षित की मां ने क्या कहा… मां रानी मिश्रा रो-रोकर कहती हैं- हमारे बेटे की हत्या हुई है। सीबीआई जांच चाहिए, हमें सीसीटीवी फुटेज दिखाई जाए। योगी के राज में एनकाउंटर जल्दी होता है, बुलडोजर जल्दी चलता है। उनकी दुकानें टूट रही हैं, लेकिन मास्टरमाइंड कोठियों में सो रहे हैं। आराम से घूम रहे हैं। आरोपी के भाई के साथ भी वैसा ही हो, जैसा मेरे बेटे के साथ हुआ। वहीं, हर्षित की पत्नी ने सरकार और पुलिस पर भरोसा जताया। कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एसएसपी बदायूं अंकिता शर्मा पर पूरा भरोसा है। उम्मीद है कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा। मामा बोले- बरेली में पुलिस हमें गुमराह करती रही हर्षित के मामा ने कहा- बरेली में पुलिस हमें गुमराह करती रही। हमसे कहा कि थाने में ही एसएसपी से मिलवा देंगे। बड़ी मुश्किल से समाज के सहयोग से हम यहां आ पाए हैं। भांजे हर्षित ने 7 दिन पहले पुलिस को सूचना दी थी कि हमारी जान खतरे में है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। विधायक और प्रधान मिले हुए हैं मामा ने कहा- यहां का स्थानीय विधायक, सैजनी गांव का प्रधान ये सब मिले हुए थे। उसके (आरोपी) चचेरे और तहेरे भाई सैजनी प्लांट में गेटकीपर थे। गाड़ी कैसे अंदर आई? बिना पुलिस के मिले कुछ नहीं होता। योगीजी मैं कहना चाहता हूं कि आप लोगों ने मिलकर विकास दुबे के साथ जो किया था। उसको मारने के बाद उसका घर भी तोड़ा था। क्या ब्राह्मण पैदा होना पाप है योगीजी? मामा ने कहा- हमारे साथ ऐसा क्यों नहीं हो रहा? क्या ब्राह्मण पैदा होना पाप है योगीजी? बताइए आप इस प्रदेश के सही राजा हैं तो ब्राह्मण और ठाकुर की राजनीति बंद कीजिए और न्याय कीजिए। अगर आप न्याय करते हैं और पुलिस न्याय नहीं करती, तो हम लोग खुद न्याय करेंगे। ब्राह्मण हैं और जिसने पृथ्वी क्षत्रिय विहीन कर दी थी, हम उन्हीं परशुराम के वंशज हैं। हमारा भी वही हाल कर दो जो विकास दुबे का किया था मामा ने कहा- योगीजी आपसे निवेदन करता हूं कि मेरे भांजे को न्याय दिलाया जाए। अगर आपने सीबीआई जांच कराई, तो हम आप पर भरोसा करेंगे। नहीं तो हमारा भी वही हाल कर दो, जो विकास दुबे का किया था। मैं विकास मिश्रा, वो विकास दुबे। मुझको भी मार दो। मैं पुलिस से कहता हूं या तो मुझे मार दो या मैं आत्मदाह करूंगा अभी। मुझे योगीजी पर भरोसा है। मुझको मेरा बेटा लाकर दे दो। मैं थाने वाले के झापड़ मार दूं। मुझसे कह दिया जाए कि चले जाओ तो क्या ये ठीक है। झापड़ का बदला झापड़। जितिन प्रसाद जी हमारे आर्दश हैं। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… HP अफसरों के हत्यारोपी की मार्केट पर चला बुलडोजर:बदायूं में 11 दुकानें ढहाईं, 53 खाली कराई जा रहीं; 100 पुलिसवाले तैनात बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) के 2 अफसरों के हत्यारोपी अजय सिंह की मार्केट पर बुलडोजर चल रहा है। मंगलवार सुबह 10 बजे SDM धर्मेंद्र सिंह 2 बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू हुई। अब तक 11 दुकानें ढहा दी गई हैं। 53 अन्य खाली कराई जा रहीं। पुलिस और PAC के 100 से ज्यादा जवान तैनात हैं। बैरिकेडिंग कर किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि मार्केट सरकारी जमीन पर बनाई गई थी। आरोपी ने फर्जी कागजों के जरिए इसे खुद, अपने ताऊ और रिश्तेदारों के नाम करवा लिया था। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर सपा जिलाध्यक्ष-विधायक आमने-सामने:पार्टी से अलग कांशीराम जयंती मनाने पर तूफानी सरोज-नीरज पहलवान की अखिलेश से शिकायत
    Next Article
    कानपुर में अजय राय ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी:परिजनों से मिलकर दी सांत्वना, ढांढस बंधाया; कहा- पार्टी हमेशा साथ है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment