Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में भीम आर्मी और आसपा की चौपाल:बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी, उनके संघर्षों को याद किया

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव आगापुर में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से एक विशाल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ नेता अरविंद बौद्ध के भव्य आगमन पर स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। गांव पहुंचने के बाद अरविंद बौद्ध ने सबसे पहले संविधान निर्माता और समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बाबा साहेब के दिखाए हुए न्याय, समता और बंधुत्व के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद उन्होंने गांव में आयोजित चौपाल में हिस्सा लिया। चौपाल में भारी संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों और युवाओं को संबोधित करते हुए अरविंद बौद्ध ने बहुजन समाज के महापुरुषों की विचारधारा और उनके ऐतिहासिक संघर्षों को याद किया। उन्होंने बाबा साहेब के मूल मंत्र "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" को जीवन में उतारने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत करने और अपने हक-अधिकारों की लड़ाई जीतने के लिए शिक्षा और एकजुटता ही सबसे बड़ा हथियार है। बैठक के दौरान भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार की रूपरेखा पर भी गंभीर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में वहां मौजूद सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने एक सुर में सामाजिक न्याय, समानता, आत्मसम्मान और भारतीय संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का सामूहिक संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक से दंड-बैठक लगवाई:मेरठ में दबंगों ने पिस्टल दिखाकर रोका, फिर की मारपीट
    Next Article
    मथुरा में तीन बच्चों के पिता लापता:कराहरी जाने की कहकर निकले, पुलिस ने शुरू की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment