Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक से दंड-बैठक लगवाई:मेरठ में दबंगों ने पिस्टल दिखाकर रोका, फिर की मारपीट

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक के साथ मारपीट और दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिंग रोड एक्सटेंशन स्थित एक रेस्टोरेंट के पास कुछ युवकों ने रास्ते में उसे रोक लिया। पीड़ित के मुताबिक, युवकों ने उस पर पिस्टल तानकर धमकाया और सड़क पर दंड-बैठक लगवाई। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कीर्ति पैलेस चौकी पर शिकायत देकर निखिल ठाकुर उर्फ ओम, दिव्य, साहिल और विवेक समेत अन्य युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तीन दिन से धमकाने का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसे पिछले तीन दिनों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि तीन दिन के भीतर यह दूसरी घटना है। पीड़ित पक्ष ने चौकी प्रभारी पर एक पक्ष से मिलीभगत कर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के बाद शिकायत देने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने तहरीर पर कार्रवाई करने के बजाय उसे गायब कर दिया। पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बोले- शिकायत मिलने पर होगी जांच मेडिकल थाना प्रभारी सतवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें पीड़ित की शिकायत मिलने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच आए दिन मारपीट और एक-दूसरे पर आरोप लगाने के मामले सामने आते रहते हैं। शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मूसलाधार बारिश, छाया अंधेरा:बिजली कड़की, पेड़ गिरने से युवक घायल; 5 दिन बरसात का अलर्ट
    Next Article
    कानपुर में भीम आर्मी और आसपा की चौपाल:बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी, उनके संघर्षों को याद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment