Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बिजली पोल गिरने से सैलून संचालक की मौत:स्कूटी समेत 3 बाइकें क्षतिग्रस्त, खुदाई के दौरान पेड़ गिरने से हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रतनलाल नगर में सोमवार दोपहर बेसमेंट की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्लॉट में चल रही खुदाई के बीच एक पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया, जिससे खिंचाव पैदा हुआ और एक के बाद एक पांच बिजली के पोल भरभराकर गिर पड़े। इनमें से एक पोल केस्को सब स्टेशन के पास स्थित एक सैलून पर जा गिरा, जिससे सैलून संचालक की मौत हो गई। हादसे में सब स्टेशन के पास खड़ी एक स्कूटी समेत तीन बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। अचानक पोल गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर किसी तरह जान बचाई। प्लॉट में 5 दिन से चल रही थी बेसमेंट की खुदाई रतनलाल नगर स्थित केस्को सब स्टेशन के पास लाजपत नगर में गांधी टायर्स के संचालक का करीब 400 वर्ग गज का प्लॉट है। इलाकाई लोगों के मुताबिक यहां पिछले करीब पांच दिनों से जेसीबी मशीन से बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था। सोमवार दोपहर खुदाई के दौरान प्लॉट के पास खड़ा एक पेड़ बिजली के तारों की चपेट में आकर गिर पड़ा। पेड़ महादेव नगर में सुनील कुमार की पंचर की दुकान के पास गिरा, जिससे उनका कंप्रेशर भी पलट गया। तारों में खिंचाव से एक के बाद एक गिरे 5 पोल पेड़ गिरने से बिजली के तारों में तेज खिंचाव आ गया और आसपास लगे पांच बिजली के पोल अचानक गिर पड़े। इसी दौरान एक पोल केस्को सब स्टेशन के पास स्थित सैलून पर जा गिरा। सैलून मूल रूप से बिहार के छपरा के घाटा मोहम्मदपुर निवासी और वर्तमान में बर्रा-4 में रहने वाले 40 वर्षीय रियाज अहमद का था। पोल की चपेट में आने से रियाज गंभीर रूप से घायल हो गए। उस समय सैलून में मौजूद बर्रा-4 निवासी धीरू बाल-बाल बच गया। अस्पताल ले जाते समय हालत बिगड़ी, हैलट में मौत हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रियाज को बाहर निकालकर उनके परिजनों को सूचना दी। पत्नी शमा परवीन उन्हें तुरंत आहूजा नर्सिंग होम और मातृछाया अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने रियाज को मृत घोषित कर दिया। बाइक और स्कूटी भी हुईं क्षतिग्रस्त बिजली का पोल गिरने से बर्रा-3 निवासी रविशंकर पांडेय की बाइक, रियाज की बाइक और एक अन्य स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। रविशंकर ने बताया कि वह मीटर के आवेदन के लिए केस्को सब स्टेशन आए थे। सब स्टेशन से फोटो कॉपी कराने के लिए बाहर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद प्लॉट मालिक व जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर गोविंद नगर पुलिस व केस्को अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बातया कि मृतक रियाज पिछले 20 सालों से पत्नी व दो बच्चे जुनैल व फरियाद के साथ रहते थे। पिछले सात सालों से उनका टट्‌टरनुमा सैलून केस्को सबस्टेशन के पास था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में 144 फील्ड ट्रेनरों को मिला डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण:दो चरणों में की जाएगी जनगणना, डीएम ने ट्रेनरों को दिए टिप्स
    Next Article
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल कैद:बदायूं में कोर्ट ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment