Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में 144 फील्ड ट्रेनरों को मिला डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण:दो चरणों में की जाएगी जनगणना, डीएम ने ट्रेनरों को दिए टिप्स

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में जनगणना-2027 के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में फील्ड ट्रेनरों (एफटी) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी राजागणपति आर ने की। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना के महत्व और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण सांविधिक प्रक्रिया है, जो भारत के संविधान की संघ सूची और जनगणना अधिनियम 1948 के अंतर्गत संचालित की जाती है। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें आंकड़ों के संकलन के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया का प्रबंधन और निगरानी एक केंद्रीय पोर्टल सीएमएमएस के माध्यम से की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का होगा, जो 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा। दूसरा चरण जनसंख्या गणना का होगा, जो 9 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। इसके बाद 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण राउंड आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 7 मई से 21 मई 2026 तक स्वगणना का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। इसके तहत परिवार का कोई भी उत्तरदाता पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेगा। हालांकि प्रगणक द्वारा इन विवरणों का सत्यापन और प्रमाणीकरण भी किया जाएगा। जनपद में कुल 144 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण चार बैचों में कराया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बैच में 36 प्रतिभागी शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्य चार मास्टर ट्रेनरों द्वारा कराया जा रहा है। पहले और दूसरे बैच का प्रशिक्षण 16 से 18 मार्च तक राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद फील्ड ट्रेनर चार्ज स्तर पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में त्यौहारों पर बैठक, शांति की अपील:अधिकारियों ने नई परंपरा न डालने और हुड़दंग न करने की चेतावनी दी
    Next Article
    कानपुर में बिजली पोल गिरने से सैलून संचालक की मौत:स्कूटी समेत 3 बाइकें क्षतिग्रस्त, खुदाई के दौरान पेड़ गिरने से हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment