Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गर्मी ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदलेगा मौसम का मिजाज, 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर का मौसम कल से फिर बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आया है। इसके कारण 18 और 19 फरवरी बादल छाए रहेंगे। बारिश भी होगी। वहीं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार को गर्मी ने फरवरी महीने में पिछले 19 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री पहुंच गया जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले साल 2007 में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- 18 और 19 फरवरी को होने वाली बारिश रबी की फसलों के लिए बेहतर होगी। फिलहाल रात और सुबह सर्द रहेंगे। दोपहर में तेज धूप निकलेगी। उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति कम रहेगी। वहीं मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने बताया कि इस समय खास एहतियात बरतने की आवश्यकता है। ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू:जौनपुर में हजारों छात्र देंगे परीक्षा, मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव
    Next Article
    पानी में डूबने से हुई थी युवक की मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, 5 दिन बाद नहर से बरामद कार में मिला था शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment