Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या:फ्लैट में घुसते 2 संदिग्ध नजर आए, पत्नी मैरिज काउंसलर, बेटा-बहू पार्टी में गए थे

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। फ्लैट के कमरे में फर्श पर खून से लथपथ शव मिला। पूरे कमरे में खून फैला था। पुलिस के मुताबिक, धारदार हथियार से गला रेता गया। शरीर पर नुकीली चीज से कई वार किए गए। घटना शहर के पॉश इलाके कल्याणपुर में रतन आर्बिट अपार्टमेंट की है। वारदात शनिवार रात 10:30 बजे से तड़के 3 बजे के बीच हुई। उस वक्त कारोबारी का बेटा, बहू और पोता पार्टी में गए थे। तड़के 3 बजे परिजन लौटे तो फ्लैट का मेन गेट खुला था। अंदर जाने पर 63 साल के कारोबारी का शव मिला। परिजनों ने पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस ने घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दो संदिग्ध घर में जाते दिखे। फुटेज के आधार पर दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस अपार्टमेंट के मेन गेट और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। अपार्टमेंट के एंट्री गेट रजिस्टर जब्त कर लिया है। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि कारोबारी ने कुछ दिन पहले ही नौकर को नौकरी से निकाला था। पुलिस नौकर की तलाश में जुटी गई है। वारदात से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए- दवा के थोक विक्रेता थे विनीत, बेटे के साथ संभालते थे कारोबार करोबारी विनीत विनोचा की हत्या हुई है। वह रतन आर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर C-104 फ्लैट में परिवार के साथ रहते थे। चार कमरों और डाइनिंग रूम वाले इस फ्लैट की कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। विनीत बिरहाना रोड पर ‘फार्मा ट्रेडर्स’ नाम से दवा की फर्म चलाते थे। वह बेटे सुब्रत के साथ कारोबार संभालते थे। परिवार में पत्नी पुनीता, बेटा सुब्रत, बहू शालू और 6 साल का पोता श्रीजय हैं। पत्नी पुनीता मैरिज काउंसलर हैं। वह एक सप्ताह से गाजियाबाद गई थीं। बेटी सुभानी और दामाद गुरुग्राम में रहते हैं। दोनों इंजीनियर हैं। पड़ोसी को घटना की भनक तक नहीं लगी लखनऊ के ठाकुरगंज के रहने वाले विनीत के समधी नरेश अरोड़ा ने बताया- रविवार तड़के मेरी बेटी ने फोन कर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि वह अपने पति और बेटे के साथ रात 10:30 बजे घर से गई थी। रात 3 बजे तीनों लौटे तो फ्लैट के अंदर विनीत का शव पड़ा मिला। इसके बाद दामाद ने पड़ोसी पंकज तिवारी और अन्य लोगों को फोन किया। पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो शव देखकर सन्न रह गए। पंकज ने बताया कि वारदात की उन्हें भनक तक नहीं लगी, जबकि उनका घर विनीत के बगल में ही है। कमरे में संघर्ष के निशान मिले फोरेंसिक टीम ने घटना वाली जगह से सबूत जुटाए हैं। विनीत जिस कमरे में सोते थे, उसी में ही उनका शव मिला। बेड की चादर खून से सनी थी और फर्श पर भी खून फैला था। कमरे में संघर्ष के निशान भी मिले हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका है कि विनीत पर अचानक हमला किया गया। हमला होने के बाद उन्होंने बचने के लिए भागने की कोशिश की होगी। इसी दौरान कमरे में संघर्ष हुआ। हमलावर ने उनकी हत्या कर दी। कमरे में दूसरे सामान से छेड़छाड़ नहीं हुई है। इससे आशंका है कि हमलावर का मकसद सिर्फ हत्या करना था। पुलिस को शक- कारोबारी ने परिचित के लिए दरवाजा खोला होगा पुलिस को आशंका है कि विनीत ने किसी परिचित के लिए खुद दरवाजा खोला होगा। इसकी वजह यह है कि परिजन जब रात 3 बजे पार्टी से लौटे तो फ्लैट का मेन गेट खुला मिला। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विनीत से मिलने कौन आया था और उसी ने वारदात को अंजाम दिया या नहीं। CCTV में 2 संदिग्ध नजर आए एसीपी दिलीप सिंह ने बताया- CCTV फुटेज में दो लोग घर में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। DVR कब्जे में लेकर फुटेज की जांच की जा रही है। बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। संदिग्धों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। शक के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में चलती AC बस में भीषण आग लगी:शहीद पथ पर टायर फटने से हादसा; 30 यात्रियों को लेकर गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी लखनऊ के शहीद पथ पर चलती डबल डेकर AC बस में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी आनन-फानन में बस से उतरकर भागे। बस 30 यात्रियों को लेकर गोरखपुर से सूरत जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने चित्रकूट में बाढ़ का हवाई सर्वे किया:800 परिवारों को राहत किट बांटी; 15 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी
    Next Article
    लखनऊ में चलती AC बस में भीषण आग, VIDEO:शहीद पथ पर टायर फटने से हादसा; 30 यात्रियों को लेकर गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment