Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में निरंकारी संत समागम की तैयारियां शुरू:22 मार्च 2026 को होगा एक दिवसीय प्रादेशिक आयोजन, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    निरंकारी मिशन द्वारा उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिवसीय प्रादेशिक संत समागम का आयोजन 22 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस विशाल समागम में प्रदेश भर से हजारों निरंकारी श्रद्धालु-भक्तों के शामिल होने की संभावना है। समागम को सफल बनाने के लिए मंगलवार सुबह से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तैयारियों के शुभारंभ के बाद एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता शंभूनाथ तिवारी ने की। सत्संग में कानपुर जोन की लगभग सभी शाखाओं के साथ ही लखनऊ से भी बड़ी संख्या में संत महात्मा उपस्थित रहे। इस दौरान वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह से ओतप्रोत रहा। वक्ताओं और गीतकारों ने सेवा को जीवन का मूल आधार बताया और सतगुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मिशन के मूल सिद्धांत सेवा, सत्संग और सिमरन, को जीवन में अपनाने का प्रेरणादायी संदेश दिया। प्रमुख वक्ता के रूप में श्री तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा का भाव युगों-युगों से मानव जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। सेवा ही मनुष्य को महान बनाती है और उसे निरंकार प्रभु से जोड़ती है। उन्होंने भक्त ध्रुव, प्रह्लाद, मीरा और सुदामा जैसे उदाहरणों के माध्यम से सेवा, श्रद्धा और अटूट विश्वास के महत्व को समझाया। सत्संग के बाद श्रद्धालु भक्तों के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रेम और भाईचारे की भावना के साथ प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर निरंकारी सेवादल के केंद्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत:हादसे में दो गंभीर घायल, दवा लेकर घर लौट रहे थे
    Next Article
    रावतपुर मे युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म:शादी समारोह मे हुई मुलाकात युवती ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment