Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रावतपुर मे युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म:शादी समारोह मे हुई मुलाकात युवती ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर मे युवक ने शादी मे हुई मुलाकात फिर दोनों ने एक दूसरे को नंबर दिया उसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ। दोनों के बीच शादी का वादा हुआ तो युवक ने शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने रावतपुर पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। और जेल भेज दिया। रिश्तेरेदार की शादी समारोह मे हुई थी मुलाक़ात रावतपुरथाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने केशवपुरम निवासी युवक आशीष पांडेय उर्फ सागर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर बीते दिसम्बर माह 2025 में मुकदमा दर्ज कराया था।पीड़िता के मुताबिक आरोपित से उसकी मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के नम्बर ले लिए और बातचीत शुरू हो गई।इसी दौरान आरोपी ने उसे धोखे से एक निजी होटल में बुलाया और शादी के झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता ने रावतपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक को घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को आरोपी आशीष पाण्डेय उर्फ सागर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में निरंकारी संत समागम की तैयारियां शुरू:22 मार्च 2026 को होगा एक दिवसीय प्रादेशिक आयोजन, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल
    Next Article
    होली पर न होने पाए पानी की कमी:अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम ने दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment