Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दलित युवती की हत्या, गांव में फेंका शव:मां बोली-घर से बगैर बताए प्रेमी संग निकली थी बेटी, 3-महीने की प्रेग्नेंट

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर पतारा में तीन से चार महीने की प्रेग्नेंट एक दलित युवती की हत्या करने के बाद गांव किनारे शव फेंक दिया गया। सुबह शव मिला तो परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की है। सूचना पर घाटमपुर थाने की पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड जांच करने पहुंचा। परिवार के लोगों ने प्रेमी पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस की टीमें मर्डर केस की जांच में जुटी हैं। घाटमपुर के पतारा में रहने वाले राजेन्द्र सोनकर राज मिस्त्री हैं। राजेन्द्र ने बताया कि घर में पत्नी सुमन अपने सात बच्चों के साथ रहती है। सुमन ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी रेनू (24) चार महीने पहले अपने प्रेमी के साथ घर से बगैर बताए चली गई थी, दोनों के बीच झगड़ा हुआ और एक महीने पहले वह वापस घर लौटी तो तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। इसके बाद वह फिर किसी दूसरे युवक के साथ घर से चली गई। अब गुरुवार सुबह गांव के बाहर युवती के घर से करीब 500 मीटर दूर आम के बगीचे में युवती का शव पड़ा मिला। मुंह से झाग निकल रहा था। गांव के लोगों की सूचना पर मां सुमन ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवती के पास बरामद मोबाइल से पुलिस जांच में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के लोग पहले प्रेमी और दूसरे प्रेमी का नाम व पहचान नहीं बता पा रहे हैं। प्रेमी पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। मोबाइल को कब्जे में लेकर कॉल डिटेल से जांच की जा रही है। जल्द ही मर्डर केस का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में गंगा का पानी घरों में घुसा,VIDEO:गलियों में नाव चल रही, लोग छतों पर रहने को मजबूर
    Next Article
    फर्रुखाबाद में गर्भवती महिला को पति ने नदी में फेंका:गंगा में तैरकर बचाई जान, पति और ममिया ससुर पर गला घोंटने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment