Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 1.41 लाख रुपये की साइबर ठगी:सेवानिवृत्त दारोगा समेत दो पीड़ितों के खातों से निकाले पैसे

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने दो लोगों के खातों से 1.41 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों में एक सेवानिवृत्त दारोगा भी शामिल हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चकेरी के कृष्णा नगर निवासी विजय प्रताप प्रसाद ने अपनी शिकायत में बताया कि 6 जुलाई को उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा दिया। आरोपी ने उन्हें एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही उनके क्रेडिट कार्ड से 58 हजार रुपये निकल गए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। दूसरी घटना कर्मचारी नगर निवासी सेवानिवृत्त दारोगा गोकुल सिंह सोलंकी के साथ हुई। उनके खाते से 89 हजार रुपये निकाल लिए गए। हालांकि, उन्हें किस तरीके से ठगी का शिकार बनाया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस संबंध में उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से इन मामलों में आगे की कार्रवाई की जा रही है और नुकसान की भरपाई के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर- नहर किनारे शराब पी रहा व्यक्ति पानी में गिरा:दोस्तों ने घरवालों-पुलिस को सूचना दी, गोताखोरों को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला
    Next Article
    अखिलेश दुबे की सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मंजूर:कोर्ट ने लिखा...शर्तों के उल्लंघन पर ट्रायल कोर्ट को जमानत कैंसिल करने समेत सभी अधिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment