Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर दवा मार्केट के बड़े कारोबारी थे विनीत मिनोचा:50 से ज्यादा एलोपैथिक पेटेंट कम्पनियों की दवा करते थे सप्लाई, दुकानदार बोले- सज्जन इंसान थे

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में शनिवार रात कल्याणपुर स्थित रतन ऑर्बिट के फ्लैट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के बाद शहर की बड़ी दवा मार्केट बिरहाना रोड में विनीत की दुकान के आसपास सन्नाटा नजर आया। दुकान का ताला बंद एक कर्मचारी बगल की दुकान में बैटा दिखा। विनीत मिनोचा बिरहाना रोड के बड़े दवा कारोबारियों में गिने जाते थे। उनकी फर्म ‘फार्मा ट्रेडर्स’ करीब 70 साल पुरानी है। पुलिस ने रविवार को मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी विशाल गौतम पहले फार्मा टेडर्स में काम करता था। विशाल को दुकान में चोरी किये जाने के मामले में कई साल पहले नौकरी से निकाल दिया था। बिरहाना रोड की दवा मार्केट में बड़ी पहचान कानपुर की बिरहाना रोड पर प्रदेश की प्रमुख दवा मार्केट में करीब 700 दुकानें हैं। यहां से एलोपैथिक पेटेंट दवाइयों की थोक और रिटेल बिक्री होती है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दवा कारोबारी यहां खरीदारी के लिए आते हैं। दवा कारोबारियों के मुताबिक, विनीत मिनोचा के पिता शांति लाल मिनोचा ने करीब 70 साल पहले दवा का कारोबार शुरू किया था। शुरुआत में ‘फार्मा ट्रेडर्स’ की दुकान बिरहाना रोड पर बुद्धसेन मिठाई की पुरानी दुकान के पास थी। बाद में दुकान बिरहाना रोड पर ही PNB बैंक के सामने शुरू की गई। कारोबारियों का कहना है कि बिरहाना रोड की दवा दुकानों में शायद ही कोई ऐसी दुकान होगी, जहां फार्मा ट्रेडर्स से दवाइयों की सप्लाई न होती हो। यही वजह थी कि विनीत मिनोचा की पहचान मार्केट के बड़े दवा कारोबारियों के रूप में थी। 50 से ज्यादा कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर थे फार्मा ट्रेडर्स से 50 से ज्यादा कंपनियों की पेटेंट मेडिसिन की सप्लाई की जाती थी। फर्म में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम करते थे। लंबे समय से कारोबार करने के कारण मार्केट में विनीत मिनोचा की अच्छी गुडविल थी। यूपी के सभी बड़े शहरों में फार्मा टेडर्स से एलोपैथिक पेटेंट दवाईंया होलसेल में सप्लाई की जाती थी। इनमें लखनऊ, बनारस, आगरा, मेरठ, प्रयागराज और गाजियाबाद में बड़े व्यापारियों को दवा सप्लाई की जाती है। फार्मा ट्रेडर्स में पिछले 5 साल से काम कर रहे कर्मचारी देवेश पांडेय ने बताया कि विनीत का व्यवहार कर्मचारियों के साथ अच्छा था। वह कर्मचारियों से मजाक करते हुए काम कराते थे। देवेश ने बताया कि विनीत अपनी और कर्मचारियों की सैलरी हर महीने अलग से निकालते थे। अगर किसी कर्मचारी की छुट्टी होती थी तो कई बार 2-3 दिन पहले ही सैलरी दे देते थे। कर्मचारियों को उनसे काम को लेकर कभी कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई। आरोपी विशाल पहले दुकान में करता था काम कर्मचारी देवेश पांडेय के मुताबिक, हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए विशाल गौतम ने पहले फार्मा ट्रेडर्स में काम किया था। बताया जा रहा है कि चोरी की बात सामने आने के बाद उसे दुकान से निकाल दिया गया था। हालांकि, इसके बाद भी वह कभी-कभी दुकान पर आता था। पड़ोसी दुकानदार बोले- बहुत सज्जन इंसान थे फार्मा ट्रेडर्स से दो दुकान छोड़कर कारोबार करने वाले दवा दुकानदार सौरभ गुप्ता ने बताया कि मार्केट में विनीत मिनोचा के व्यवहार की लोग अक्सर तारीफ करते थे। उन्होंने कहा, “विनीत बहुत ही सज्जन इंसान थे। उनके साथ जो हुआ, वह बेहद दुखद है। उनकी फर्म काफी पुरानी थी और पेटेंट मेडिसिन का काम था। मार्केट में उनकी गुडविल काफी अच्छी थी।” -------------------- ये खबर भी पढ़ें कानपुर में बहू ने करोड़पति ससुर की हत्या कराई:नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई कानपुर में करोड़पति दवा करोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या उनकी 36 साल की इकलौती बहू ने कराई थी। वजह थी- बंदिशें…। विनीत बहू पर CCTV से नजर रखते थे। उसे पैसे भी उतने ही देते थे, जो जरूरी होते थे। देर रात घूमने और पार्टी करने वाली बहू ने नौकर विशाल (30) को 6 लाख में सुपारी दी, बदले में नौकर ने 26 बार चाकू से गोदकर विनीत को मार दिया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    16 साल पुराने हत्या केस में दो दोषियों को उम्रकैद:फिरोजाबाद में जमीन के विवाद में युवक की हत्या कर यमुना में फेंका था शव; 55-55 हजार रुपए जुर्माना
    Next Article
    उन्नाव के यात्रियों को बड़ी राहत:प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी अब चित्रकूट धाम कर्वी तक चलेगी, आज से रोजाना संचालन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment