Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kannauj में वकील की हत्या के आरोप में मुख्य अभियुक्त अमोल दीक्षित और मां मुन्नी देवी पकड़े गए

    12 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के छिबरामऊ में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की हत्या के मुख्य आरोपी और उसकी मां को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। छिबरामऊ थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कपिल दुबे ने बताया कि मंगलवार को मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित को दोपहर करीब एक बजे गिरफ्तार किया गया।आरोपी के पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल बरामद हुई। उन्होंने बताया कि मुकदमे में नामजद आरोपी की मां मुन्नी देवी को भी विशुनगढ़ रोड पर ग्राम कुंवरपुर बनवारी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दीपावली की शाम विवाद की शुरुआत मारपीट से हुई थी।इसकी शिकायत करने वादी अंकित चतुर्वेदी अपने भाई अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी, दीपक पाठक और अभिषेक के साथ अमोल के घर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां अमोल ने गाली-गलौज करते हुए अनुज चतुर्वेदी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में छिबरामऊ थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mathura में PM Awas Yojana का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी अनिल कुमार गिरफ्तार
    Next Article
    Punjab में Parali जलाने के मामले 5,000 पार, तरनतारन और फिरोजपुर सबसे आगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment