Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो युवकों की मौत:नजीबाबाद में शादी से लौट रहे चार घायल, AIIMS ऋषिकेश रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर के नजीबाबाद में एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई। इस हादसे में उत्तराखंड के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक नजीबाबाद में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। यह घटना देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। उत्तराखंड के ऋषिकेश से नजीबाबाद में शादी में शामिल होकर वापस जा रही बोलेरो कार अनियंत्रित हो गई। कार रेलिंग तोड़कर गंगनहर में जा गिरी। 3 तस्वीरें देखिए… हादसे में बोलेरो सवार सतीश (35) पुत्र चरण दास, निवासी ऋषिकेश और सचिन (30) पुत्र सत्य, निवासी जसपुर की मौत हो गई। विशाल (25) पुत्र कालीचरण, मोहित (28) पुत्र राजू, विशाल (35) पुत्र सुनील और अंकित (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल सभी मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल के निवासी बताए गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही सीओ नितेश प्रताप सिंह और थाना प्रभारी राहुल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SHUATS में 'एक्सप्रेशन 2026 में हुआ फैशन शो VIDEO:छात्र छात्राओं ने दिखाया जलवा, प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई
    Next Article
    गवाही से बचते रहे औषधि निरीक्षक, जारी हुआ वारंट:दवा कारोबार पर छापेमार कार्रवाई में थे मुख्य गवाह, आगरा कोर्ट ने सुनाया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment