Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार में फंसी स्कूटी दो किमी घिसटी:स्कूटी सवार गिरा, वीडियो वायरल होने पर थाने पहुंचा मामला

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली के इज्जतनगर में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी कार के अगले हिस्से में फंस गई और चालक उसे करीब दो किलोमीटर तक घसीटता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गनीमत रही कि स्कूटी सवार इस हादसे में सुरक्षित बच गया। नार्थ सिटी निवासी अथर्व गंगवार ने बताया कि शुक्रवार रात वह पीलीभीत बाइपास पर अपनी स्कूटी से जा रहे थे। तभी अचानक एक गाय कार के सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और अथर्व की स्कूटी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अथर्व सड़क पर गिर गए, जबकि उनकी स्कूटी कार के अगले हिस्से में फंस गई। आरोप है कि टक्कर के बाद कार चालक ने वाहन नहीं रोका। स्कूटी कार में फंसी रही और लगभग दो किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हादसे के बाद दोनों पक्ष इज्जतनगर थाने पहुंचे। वहां स्कूटी की मरम्मत और अथर्व के इलाज का खर्च उठाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों पक्षों ने कोई कानूनी कार्रवाई न करने की लिखित सहमति दी है। इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में बारिश से 7 कच्चे मकान और कोठरियां गिरीं:गृहस्थी का सामान मलबे में दबा, कोई जनहानि नहीं
    Next Article
    हरदोई की विजया अवस्थी को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार:प्रदेश के 61 शिक्षकों में चयन; बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिला सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment