Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार नहीं मिली तो पति ने कर ली दूसरी शादी:फतेहपुर में पहली पत्नी ने दर्ज कराई FIR, बोली- 6 महीने पर मारपीट कर घर से निकाला था

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर एक पति ने अपनी पहली पत्नी को ठुकरा दिया और दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी को इसकी जानकारी होने पर उसने पति के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह गांव के मजरे हनुमान गढ़ी का है। यहां की निवासी रुचि ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2025 को थरियांव थाना क्षेत्र के टेक्सारी खुर्द मजरे बहरामपुर गांव निवासी शुभम के साथ हुई थी। रुचि के अनुसार, शादी के बाद पति शुभम और उसके ससुराल वाले कार की मांग करने लगे। जब रुचि के परिवार ने यह मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। करीब छह महीने पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। रुचि को बाद में पता चला कि उसके पति शुभम ने 4 जून को भोपाल में दूसरी शादी कर ली है। इस संबंध में थरियांव थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि महिला ने शुक्रवार को प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों को शनिवार को थाने बुलाया गया था, लेकिन लड़का पक्ष के आने के बावजूद उनके बीच कोई सहमति नहीं बन पाई। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के जेके मंदिर में सजा राधा-कृष्ण का अलौकिक दरबार:गुलाबी श्रृंगार में मोहित हुए भक्त, 'राधे-राधे' से गूंजा परिसर
    Next Article
    कानपुर में 'विकसित यूपी' का एजुकेशन रोडमैप बनेगा:CSJMU में 19-20 सितंबर को ‘ज्ञान सभा’, विश्वविद्यालय ने बनाया समन्वयक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment