Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कारोबारी ने पत्नी की हत्या की, मामी से अफेयर था:तलाक चाहता था, संभल में पकड़े जाने के डर से खुद को भी कैंची मारी

    8 hours ago

    1

    0

    संभल में मेडिकल कारोबारी ने पत्नी की कैंची से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बाद में पकड़े जाने के डर से खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की। मृतका के भाई का आरोप है कि 3 साल से जीजा का अपनी मामी से अफेयर चल रहा था। वो उससे निकाह करना चाहता था। इसलिए बहन पर तलाक का दबाव बना रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति नफीस (40) मेडिकल स्टोर चलाता है, जबकि मृतक पत्नी नजमा (38) आशा वर्कर थी। दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। इससे तंग आकर नजमा बच्चों के साथ अलग रहने लगी। रविवार रात नफीस, नजमा से मिलने पहुंचा। किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे बात मारपीट तक पहुंच गई। गुस्से में आकर नफीस ने पास में रखी कैंची से नजमा पर हमला कर दिया। बाद में उसी कैंची से खुद को अधमरा कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नफीस को हिरासत में ले लिया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। नजमा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की। घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर संभल कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशन दास सराय गांव की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें... आइए अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानते हैं… 15 साल पहले हुई शादी, 2 बेटे और 2 बेटियां मूलरूप से अमरोहा के थाना आलमपुर निवासी नफीस का 15 साल पहले बदायूं के उगौती थाना क्षेत्र निवासी नजमा से निकाह हुआ था। दोनों के चार बच्चे हैं। दो बेटियां- अनबिया (13) और मायरा (11) हैं। दो बेटे- आफताब (9), अजलान (2) हैं। नफीस 5 साल पहले अपने परिवार के साथ संभल आ गया था। यहां वह संभल कोतवाली क्षेत्र में अपने मामा-मामी के मकान में दूसरी मंजिल पर टिन शेड का कमरा बनाकर रहने लगा। नजमा के भाई अकील अहमद ने बताया- 3 साल पहले नफीस और नजमा ने मिलकर हयातनगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन में जमीन खरीदी और मकान बनवा लिया। 2 साल पहले नगमा को चौथा बेटा हुआ। तभी उसे पता चला कि नफीस का मामी से अफेयर चल रहा है। उसने मना किया तो नफीस मारपीट पर उतारू हो गया। नजमा 2 साल पहले बच्चों को लेकर 7 किलोमीटर दूर हयातनगर वाले मकान में आकर रहने लगी। उसने बताया- 6 महीने बाद नजमा की नौकरी आशा वर्कर के रूप में लग गई। जिसके बाद से वह अपने बच्चों का खर्च खुद उठाने लगी। नफीस तलाक देने के लिए नजमा पर दबाव बना रहा था, ताकि वह अपनी मामी से शादी कर सके। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर भड़का अकील ने बताया- नफीस आए दिन मेरी बहन को मारता-पीटता था। कुछ दिन पहले बहन ने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद शनिवार को नजमा ने नफीस के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस नफीस को उठा ले गई। इसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे छोड़ दिया। नफीस इसी बात से भड़का हुआ था। अकील ने बताया- नफीस का भाई शकील मौलाना भी अक्सर हमें धमकाता था। कहता था- हमारे पास बहुत पैसा है, हमें कोई गिरफ्तार नहीं कर सकता। हमारा पुलिस कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पूरा परिवार मेरी बहन को प्रताड़ित करता था। अकील ने आरोप लगाया कि मामी के अलावा नफीस के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। सहकर्मी मेहरीन ने बताया- पति के अवैध संबंधों को लेकर नजमा का उससे अक्सर विवाद होता था। वह नजमा को काफी मारता-पीटता था। रोजा खोलकर हत्या करने पहुंचा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार शाम मेडिकल स्टोर बंद करने के बाद नफीस ने इफ्तारी कर अपना रोजा खोला। इसके बाद नजमा के घर हयातनगर पहुंचा। जहां उसने नजमा को धमकाया और तलाक देने के लिए कहा। लेकिन, नजमा ने इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में करीब आधे घंटे तक विवाद होता रहा। रात करीब 10.30 से 10.45 बजे के बीच नफीस ने वारदात को अंजाम दिया। बड़ी बेटी बोली- हमको सुलाकर पापा ने मम्मी को मार डाला मृतका की बड़ी बेटी अनाबिया ने बताया कि रात में पापा घर आए थे। उन्होंने हम चारों भाई-बहनों को दूसरे कमरे में जाकर सोने के लिए कहा। हम सब कमरे में चले गए। कुछ देर बाद मम्मी-पापा के बीच झगड़ा शुरू हो गया। शोर सुनकर मैं कमरे से बाहर आई। मैंने देखा कि पापा मम्मी को मार रहे थे। उन्होंने मम्मी के पेट में कैंची से तीन बार वार किया। यह देखकर मैं मदद के लिए बाहर भागी और चिल्लाने लगी। पड़ोसियों के घर के गेट भी खटखटाए, लेकिन पहले कोई नहीं आया। थोड़ी देर में शोर सुनकर लोग जुटने लगे। लोगों को आता देख पापा ने खुद के पेट में भी कैंची मार ली। पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई, नफीस की हालत गंभीर पड़ोसियों ने मामले की तुरंत पुलिस को सूचना दी। रात करीब 11.30 बजे कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से खून से सनी कैंची बरामद की। पुलिस ने नजमा और नफीस को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां नजमा को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, नफीस को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया- हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। खून से सनी कैंची को फिंगर प्रिंट मैच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO:लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'देखा है पहली बार गोरखपुर की आंखों में प्यार':माधुरी दीक्षित बोलीं- आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई; धक-धक गाने पर फैंस झूमे
    Next Article
    घर में चल रही नमकीन फैक्ट्री में आग:पीलीभीत में दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, कोई जनहानि नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment