Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कारोबारी ससुर की हत्या से पहले बहू ने गूगल किया:पूछा-मर्डर सुसाइड कैसे दिखेगा; बेटे-बहू, सुपारी किलर की 1000 पेज की कॉल डिटेल

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की जांच में नए सुराग सामने आए हैं। आरोपी बहू शालू के मोबाइल से Google पर पूछा गया कि किसी आदमी को कैसे मारें, जिससे हत्या नहीं आत्महत्या लगे? पुलिस पता लगा रही है कि सर्च से जुड़े वीडियो या अन्य सामग्री डाउनलोड की गई थी या नहीं। पुलिस ने शालू मिनोचा और सुपारी किलर विशाल गौतम से पूछताछ की है। कारोबारी के बेटे सुब्रत, शालू और सुपारी किलर विशाल के 7 मोबाइल नंबरों का करीब 1,000 पेज का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) भी निकाला है। इसमें 1 मई से 6 सितंबर तक की कॉल डिटेल शामिल है। हत्या के बाद दोस्त को पांच बार किया कॉल डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक, CDR से पता लगाया जा रहा है कि हत्याकांड से पहले और बाद में आरोपियों ने किस-किस से बातचीत की। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद विशाल ने अपने एक दोस्त को पांच बार कॉल किया था। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद विशाल Uber कैब से दोस्त के ठिकाने तक गया था। पुलिस ने Uber का रूट मैप, ड्राइवर का बयान और डिजिटल पेमेंट रिकॉर्ड भी जांच में शामिल किए हैं। जेल में दोनों से पूछताछ विवेचक कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने शालू और विशाल से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों से 30 से अधिक सवाल किए। पूछताछ में हत्याकांड की प्लानिंग, बातचीत और वारदात के बाद की गतिविधियों से जुड़े सवाल शामिल रहे। पुलिस दोनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उनसे और विस्तार से पूछताछ की जाएगी। 2022 में पत्नी और बच्चों के नाम की थी संपत्ति कारोबारी विनीत मिनोचा रतन आर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर C-104 फ्लैट में परिवार संग रहते थे। विनीत बिरहाना रोड पर ‘फार्मा ट्रेडर्स’ नाम से दवा की फर्म चलाते थे। विनीत बेटे सुब्रत के साथ कारोबार संभालते थे। सालाना टर्नओवर 50 से 60 करोड़ का था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्याकांड के पीछे संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद या लालच तो वजह नहीं था। जांच में सामने आया कि विनीत मिनोचा की पत्नी पुनीता लंबे समय से उनसे अलग रहती थीं। वह गाजियाबाद में मैरिज काउंसलर थीं और बेटी के साथ रहती थीं। पुलिस के मुताबिक, विनीत ने 2022 में करोड़ों की संपत्ति की वसीयत तैयार की थी। इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति पत्नी पुनीता, बेटे सुब्रत और बेटी शुभानी के नाम की थी। सुब्रत भी पुलिस की जांच के घेरे में DCP वेस्ट के मुताबिक, कारोबारी का बेटा सुब्रत भी पुलिस की जांच के घेरे में है। CDR में एक मई से हत्याकांड तक सुब्रत और विशाल के बीच करीब 309 बार बातचीत सामने आई है। पुलिस के अनुसार, चोरी के आरोप में नौकरी से निकाले जाने के बावजूद सुब्रत विशाल के संपर्क में था। CCTV फुटेज में भी पुलिस ने विशाल की पहचान को लेकर सुब्रत से पूछताछ की है। पुलिस अब दोनों के बयानों और डिजिटल रिकॉर्ड का मिलान करेगी। पुलिस के मुताबिक, शालू और विशाल की पुलिस कस्टडी रिमांड के बाद सुब्रत से दोनों का आमना-सामना कराया जा सकता है। साथ ही फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी बरामद करने की भी कोशिश होगी। हत्या से दो दिन पहले खरीदा नया सिम जांच में यह भी सामने आया है कि विशाल के पास दो सिम थे। हत्याकांड की प्लानिंग के बाद उसने वारदात से दो दिन पहले अपना पुराना सिम बंद कर दिया और नया सिम खरीदा। नए नंबर से वह कारोबारी के बेटे सुब्रत और बहू शालू के संपर्क में था। पुलिस के अनुसार, हत्या वाले दिन सुब्रत ने विशाल से 25 बार और शालू ने 14 बार बातचीत की। सुब्रत की रोका रस्म में नहीं आई थीं मां शालू के भाई धीरज अरोड़ा ने बताया कि सुब्रत और शालू की शादी तय होने के बाद लखनऊ स्थित उनके घर में रोका हुआ था। इसमें सुब्रत के कई रिश्तेदार शामिल हुए थे, लेकिन उसकी मां पुनीता मिनोचा कार्यक्रम में नहीं आई थीं। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए शालू से बात कर आशीर्वाद दिया था। पुनीता शादी से पहले ही गाजियाबाद में रह रही थीं। पुलिस अब परिवार के आपसी संबंधों, संपत्ति और हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अब इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… करोड़पति-ससुर की हत्या की रात बहू ने जमकर शराब पी:डेढ़ घंटे पति के साथ झूमी, कानपुर में होटल मालिक बोले- बहुत खुश लग रही थी कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की रात बहू और बेटे ने खूब शराब पी। जिस वक्त सुपारी किलर कारोबारी की घर में हत्या कर रहे थे, उसी समय उनकी आरोपी बहू शालू पति सुब्रत के साथ लाउंज में पार्टी कर रही थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में फैक्ट्री में लगी भीषण आग:2 किमी दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार, आसपास का इलाका खाली कराया
    Next Article
    मंत्री के निर्देश पर जल निगम के अधिशासी अभियंता सस्पेंड:वाराणसी में जलभराव पर पहली बड़ी कार्रवाई, पंप बंद रखने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment