Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में फैक्ट्री में लगी भीषण आग:2 किमी दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार, आसपास का इलाका खाली कराया

    21 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में सोमवार दोपहर लकड़ी की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें करीब 20 फीट ऊंची उठ रही थीं। करीब 2 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। धुआं इतना ज्यादा था कि आसपास के लोगों को घुटन होने लगी। इसके बाद पुलिस ने आसपास का इलाका खाली करा दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि आग की भयावहता को देखते हुए रामपुर से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में थिनर, पेंट, केमिकल और सूखी लकड़ी रखी थी। इसकी वजह से आग तेजी से फैल गई। आग बुझाने के लिए 15 फायर टेंडर और करीब 30 फायर फाइटर्स की टीम लगाई गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में लकड़ी के सामान होने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। आग करीब 11 बजे आरएच इंटरनेशनल फैक्ट्री में लगी। यह कटघर थाना क्षेत्र में रामपुर दोराहे के पास है। फैक्ट्री के मालिक का नाम तस्लीम है। यहां लैंप, प्रीमियम कर्टेन रॉड्स, डिजाइनर फर्नीचर और मेटल हैंडीक्राफ्ट बनाए जाते हैं। इन सामानों की विदेशों में भी सप्लाई होती है। आग की तस्वीरें देखिए- प्रत्यक्षदर्शियों बोले- शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका जताई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 11 बजे फैक्ट्री में अचानक धुआं दिखाई दिया। इसके बाद आग तेजी से फैल गई। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग सकती है। फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। हालांकि, आग लगने की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। ……………………….. ये खबर भी पढ़िए… हत्यारोपी बोला-पुलिस ने कहा था, मार दो, मैंने मार दिया:रायबरेली में प्रधान के बेटे की हत्या की, बोला- पत्नी से जबरन मिलने आया था 'वकील को फोन करो, मैंने इसे मार दिया है। थाने में तीन बार शिकायत दी थी। पुलिस ने कहा था नहीं माने तो मार दो, मैंने मार दिया।’ रायबरेली में प्रधान के बेटे की हत्या के बाद आरोपी का यह बयान सामने आया है। शनिवार को उसने पत्नी के साथ मिलकर प्रधान के बेटे की हत्या कर दी थी। रविवार देर शाम हत्या के तुरंत बाद का वीडियो सामने आया है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पानीपत में टेक्स्टाइल व्यापारी ने बिना तलाक दूसरी शादी की:बेटे के जन्म पर करा रहा था हवन, पहली पत्नी का हंगामा; खूब चले लात-घूंसे
    Next Article
    कारोबारी ससुर की हत्या से पहले बहू ने गूगल किया:पूछा-मर्डर सुसाइड कैसे दिखेगा; बेटे-बहू, सुपारी किलर की 1000 पेज की कॉल डिटेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment