Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक में दलित जोड़े को मंदिर जाने से रोका:आरोपी बोला- दलितों को घर में ही पूजा करनी चाहिए

    10 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक के तुमाकुरू में 21 फरवरी को एक दलित नवविवाहित जोड़े को अरसम्मा मंदिर में प्रवेश से रोका गया। जैसे ही दोनों पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, नारायणप्पा नाम के व्यक्ति ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। आरोपी ने जोड़े को अपमानित करते हुए कहा कि दलित लोग घर पर पूजा करें, मंदिर न आएं। पीड़ितों ने 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में सामाजिक तनाव बढ़ा है। नवविवाहित जोड़े को सरेआम रोका गया, जिससे उन्हें मानसिक आघात पहुंचा। दलित समुदाय में आक्रोश है। मंदिर में मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी का समर्थन किया, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मंदिर में एंट्री रोकना संविधान का उल्लंघन भारतीय संविधान का अनुच्छेद 17 अस्पृश्यता को खत्म करता है। किसी भी नागरिक को जाति के आधार पर सार्वजनिक स्थान या मंदिर में प्रवेश से नहीं रोका जा सकता। SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत जातीय अपमान और भेदभाव दंडनीय अपराध है। दोषी पाए जाने पर जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं। यह कानून दलित और आदिवासी समुदाय को सुरक्षा देता है। अगर आपके साथ ऐसा भेदभाव हो तो क्या करें? ………………… ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में मेडिकल स्टूडेंट ने प्रोफेसर को पीटा, VIDEO:एग्जाम हॉल में फोन से चीटिंग करते पकड़ा था; छात्र ने पेपर छीनने पर हमला किया कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के डॉ. मलाकरेड्डी होम्योपैथिक कॉलेज में एग्जाम के दौरान चीटिंग करने से रोके जाने पर स्टूडेंट ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी। घटना इंटरनल एग्जाम के दौरान घटी, जिसका वीडियो क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पूरी खबर पढे़ं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    HAL का दावा- तेजस एयरक्राफ्ट क्रैश नहीं हुआ:मामूली खराबी थी; पहले खबर थी कि फाइटर जेट का ब्रेक फेल हुआ, रनवे से आगे निकला
    Next Article
    टीशर्ट उतार प्रदर्शन में 3 कांग्रेस नेता हिरासत में:दिल्ली पुलिस ग्वालियर से उठा ले गई, सोशल मीडिया पर आए वीडियो के आधार पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment