Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोसी-नदी में डूबे युवक का 42 घंटे बाद मिला शव:घटनास्थल से 3 किमी दूर भजनपुरी गांव के पास मिला शव; पीएसी की टीम ने नाव से चलाया सर्च ऑपरेशन

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर की कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबे 35 वर्षीय राजपाल सिंह का शव करीब 42 घंटे बाद गुरुवार सुबह 10:15 बजे बरामद हुआ। शव थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर भजनपुरी गांव के पास नदी में मिला। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिवार को मिली, घर में मातम छा गया। राजपाल सिंह मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले कोसी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल ने मंगलवार शाम करीब 8 बजे तक उनकी तलाश की। इसके बाद भी उनका पता नहीं चल सका। बुधवार को भी चला सर्च ऑपरेशन राजपाल की तलाश में बुधवार को भी कई घंटे तक नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे से पीएसी की टीम ने नाव के सहारे नदी में दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। वहीं, कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस की टीम नदी किनारे तलाश कर रही थी। नाव से तलाश कर रहे जवान को दिखाई दिया शव गुरुवार सुबह करीब 10:15 बजे पीएसी के जवान को नदी में एक शव दिखाई दिया। इसके बाद टीम ने शव को बाहर निकाला। सूचना पर थाना प्रभारी ओंकार सिंह पुलिस टीम, सरकारी एंबुलेंस और दमकल टीम के साथ भजनपुरी गांव के पास पहुंचे। पिता ने की शव की पहचान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने मृतक के पिता मुलायम सिंह से शव की शिनाख्त कराई। पहचान होने के बाद पंचनामा की कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। डेढ़ सेक्शन पीएसी टीम ने चलाया अभियान रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजपाल सिंह के नेतृत्व में पीएसी की डेढ़ सेक्शन टीम शामिल रही। एचसी विजय कुमार, नायक विपिन कुमार, कांस्टेबल कुलदीप भाटी, सहदेव, वरुण कुशवाहा, सचिन कुमार और उज्जवल तोमर ने शव की तलाश में सहयोग किया। डिस्टलरी में मजदूरी करते थे राजपाल राजपाल के पिता मुलायम सिंह ने बताया कि उनका बेटा डिस्टलरी में मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। राजपाल के दो भाई भी हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दोस्त को बचाने के चक्कर में नदी में डूबे तीनों:लखनऊ में गणेश प्रतिमा ऊपर गिरने से हादसा, दो प्रेग्नेंट पत्नियों का बुरा हाल
    Next Article
    मुरादाबाद में शिक्षकों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिली:डीआईओएस ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया, धरना स्थगित करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment