Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज के एचटी लाइन की चपेट से युवक की मौत:स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय हादसा, विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    कासगंज के सोरों थाना अंतर्गत महमूदपुर पुख्ता गांव में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई । जब गांव की स्ट्रीट लाइट को ठीक करते समय एक लाइनमैन एचटी लाइन (हाईटेंशन विद्युत लाइन) की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस भयावह हादसे को देख लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 11 हजार लाइन की चपेट में आया लाइनमैन प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि मृतक की शिनाख्त संविदाकर्मी नरेश (33) के रूप में हुई है। नरेश बिजली विभाग में बतौर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। उन्होंनें बताया कि सोमवार को नरेश गांव की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने के लिए बिजली पोल पर चढ़ा था। जिस खंभे पर वह काम कर रहा था, उसके ऊपर से 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। पोल पर चढ़ आया बंदर बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक एक बंदर पोल पर आ गया, जिससे नरेश का संतुलन बिगड़ गया और वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत पर ही मृत्यु हो गई। परिवार में मचा कोहराम घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं लाइनमैन की आकाल मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया में करंट लगने से लाइनमैन की मौत हुई है। परिजनों ने विभाग पर लापरवाही बतरने का आरोप लगाया है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही पुलिस मामले की जांच करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं का घर पर सत्यापन होगा:जिलाधिकारी के निर्देश, बीएलओ करेंगे घर-घर जाकर जांच
    Next Article
    केडीएमए लीग: सदर्न और आदर्श क्लब ने जीते मैच:कृष्णा बाली ने खेली 113 रनों की तूफानी पारी, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment