Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान-नेता की पत्नी मौत मामले में 3 डॉक्टर-कर्मचारियों पर केस:गलत इलाज की कमेटी ने की थी पुष्टि, 11 महीने पहले सांप के काटने से हुई थी मौत

    19 hours ago

    1

    0

    बागपत में किसान नेता प्रदीप धामा की पत्नी सुंदर देवी की मौत के मामले में सीएमएस अनुराग वार्ष्णेय, डॉ. विक्रांत चौबे और फार्मासिस्ट मोहित त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। करीब 11 महीने पहले सांप के काटने के बाद अस्पताल में सुंदर देवी की मौत हो गई थी। परिवार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। मामले की जांच के लिए बनी कमेटी ने भी गलत इलाज की पुष्टि की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार शाम डॉक्टरों की बैठक हुई। इसमें सीएमएस यशवीर सिंह समेत कई डॉक्टर मौजूद रहे। बैठक में मामले को लेकर किसान संगठन के पदाधिकारियों और प्रदीप धामा से बातचीत कर समाधान निकालने पर चर्चा हुई। डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह और चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय के नेतृत्व में डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल किसान संगठन के पदाधिकारियों और प्रदीप धामा से मुलाकात करेगा। अस्वस्थ होने के कारण नहीं मिले प्रदीप धामा डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदीप धामा से मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अस्वस्थता के कारण मुलाकात से मना कर दिया। अब प्रतिनिधिमंडल दो-तीन दिन बाद दोबारा प्रदीप धामा और किसान संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत करेगा। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश की जाएगी। किसान बोले- न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई किसानों का कहना है कि न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। किसान नेता प्रदीप धामा ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ परिवार के लोग भी मामले में बातचीत करेंगे। बातचीत के बाद जो निर्णय लिया जाएगा, उसे सभी मिलकर स्वीकार करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में फूड वैली हुआ बंद, खाने के शौकीन मायूस:गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से स्टॉल्स सूने हुए, LDA ने नोटिस लगाया
    Next Article
    आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment