Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान पथ पर एक्सीडेंट, 1 की मौत:चालक घायल; लोडर को अज्ञात वाहन ड्राइवर टक्कर मारकर भागा

    10 hours ago

    1

    0

    पीजीआई इलाके में किसान पथ पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में लोडर पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया। मृतक युवक को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर-2 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल ड्राइवर को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बाराबंकी से मछलियों का चारा उतारकर लौट रहा था पुलिस ने बताया कि कानपुर के चकेरी हरजेंद्र नगर का रहने वाला जीशान मोहम्मद (22) लोडर ड्राइवर कृष्णा यादव के साथ बाराबंकी से मछली पालन का चारा उतारकर लखनऊ लौट रहा था। सुबह करीब 7 बजे किसान पथ पर पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लोडर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीशान और चालक केबिन में फंस गया। राहगीरों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने घायल जीशान और ड्राइवर को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर- टू पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जीशान को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर कृष्णा यादव को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम परिजन जीशान का शव लेकर कानपुर चले गए। 4 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था मृतक परिजनों ने बताया कि जीशान चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई का नाम मो. आयान है और उसकी दो बहनें भी हैं। जीशान की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। जीशान के पिता मुमताज ने बताया कि ड्राइवर कृष्णा यादव के परिवार में उसकी पत्नी और एक बेटी है। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में चलती वैगनआर कार में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, पूरी गाड़ी जलकर राख हुई
    Next Article
    बिजनौर में युवक पर फायरिंग, तमंचा-चाकू और बाइक छोड़कर भागे:पुरानी रंजिश को लेकर पीछा करने का आरोप, पुलिस ने असलहा कब्जे में लेकर जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment