Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांस्टेबल की फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड का सुसाइड से पहले VIDEO:आगरा में बोली- मेरी FIR नहीं लिखी गई, मरने के बाद इंसाफ मिलेगा

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा में ताजगंज थाना के एक कांस्टेबल की तलाकशुदा फैशन डिजाइनर प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कांस्टेबल पर आरोप लगा रही है। फैशन डिजाइनर ने बताया- ताजगंज थाने में मेरी शिकायत नहीं सुनी गई। मुझे धमकाया गया कि पुलिस वाले का कुछ नहीं बिगड़ेगा। क्या लड़कियों के लिए कोई कानून नहीं है? मेरी FIR भी दर्ज नहीं की गई। अब मैंने अपनी जान दे दी है। उम्मीद है कि मरने के बाद मुझे इंसाफ मिलेगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फैशन डिजाइनर का मोबाइल कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला का कानपुर निवासी सिपाही जेबी गौतम से लव अफेयर चल रहा था। दोनों 4 साल से लिव-इन में रह रहे थे। हाल ही में सिपाही ने शादी से इंकार कर दिया। इसी से आहत होकर फैशन डिजाइनर ने सुसाइड कर लिया। यह घटना बुधवार रात थाना सदर क्षेत्र के सैनिक नगर की है। वीडियो आज सामने आया है। पहले पढ़िए वीडियो में युवती ने क्या कहा? 4 साल से कांस्टेबल के साथ पत्नी की तरह रह रही थी युवती के 2 वीडियो सामने आए हैं। पहला वीडियो 1 मिनट 13 सेकेंड का है, जबकि दूसरा वीडियो 2 मिनट का है। 1.13 मिनट के वीडियो में युवती कहती हैं- एक बात तो पता चल गई कि कहीं कुछ नहीं होता। लड़के लड़कियों के साथ कुछ भी कर लें, लड़कों का कुछ नहीं होता। ताजगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने गई थी। पुलिस ने कहा कि कुछ नहीं होगा, वह बच जाएगा। क्या लड़कियों के लिए कोई कानून नहीं है? जो हमारी रक्षा के लिए बैठे हैं, वे ही कह दें कि कुछ नहीं होगा, तो हम कहां जाएं? किसी ने कहा कि कुछ मत करो। मुकदमा करोगी तो तुम ही भटक जाओगी। छोड़ दो उसे, तुम ही परेशान होगी। ऐसे में हमारे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। जेबी गौतम ने मुझ पर इल्जाम लगाए, जबकि मैं 4 साल से उसके साथ पत्नी की तरह रह रही थी। दूसरे वीडियो में ये कहा दो मिनट के वीडियो में वह कहती हैं- कांस्टेबल का बड़ा भाई मुझसे कह रहा है कि शादी कर लो, जबकि जेबी गौतम कह रहा है कि मेरे घरवाले शादी नहीं करने देंगे। अरे, शादी मत करो, लेकिन किसी लड़की को धोखा तो मत दो। उसका बड़ा भाई अपनी दूसरी बीवी को फ्लैट पर तीन दिन रखता है। तब उसे यह नहीं पता चला कि मैं उसके साथ बीवी की तरह रह रही हूं। वह क्यों समझेगा? वह खुद दूसरी लड़की के साथ रह रहा है। फिर मैं गलत हो गई क्योंकि वह पुलिस वाला है। पुलिस वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसे कानून से मुझे कोई उम्मीद नहीं। जेबी गौतम और उसका पूरा परिवार मेरे मरने की वजह हैं। उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जेबी गौतम ने मेरा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। मैं अपनी जान तो दे रही हूं, लेकिन चाहती हूं कि उस शख्स को कड़ी से कड़ी सजा मिले और मुझे इंसाफ मिले। अब जानिए पूरा मामला… 6 साल पहले पति से हो चुका था तलाक कासगंज क्षेत्र की रहने वाली फैशन डिजाइनर (34) की 13 साल पहले शादी हुई थी। शादी के 6 साल बाद उसका पति से तलाक हो गया। इसके बाद फैशन डिजाइनर आगरा के एक हॉस्पिटल में नौकरी करने लगी। इस दौरान उसकी जान-पहचान कमिश्नरेट में तैनात कंप्यूटर आपरेटर (सिपाही) जेंटर बाबू उर्फ जेबी गौतम से हुई। वह कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सरदापुर गांव का रहने वाला है। दोनों 4 साल से लिव-इन में रह रहे थे और ताजगंज में एक फ्लैट में रह रहे थे। युवती के शादी करने पर जेबी गौतम लगातार टालता रहा। इसके बाद शारीरिक शोषण से परेशान फैशन डिजाइनर ने ताजगंज थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार दोपहर फैशन डिजाइनर अपनी छोटी बहन के घर राजपुर चुंगी पहुंची। रात को बहन बच्चों के साथ अलग कमरे में सो रही थी, जबकि महिला दूसरे कमरे में थी। रात करीब 12:30 बजे बहन जब कमरे में आई, तो फैशन डिजाइनर को पंखे के कुंडे से लटका पाया। इसके बाद बहन ने पुलिस और घर वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंचे और सदर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सिपाही और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। भाई बोला- बहन ने घर में कोई जिक्र नहीं किया था भाई ने बताया- हम दो भाई और तीन बहनें हैं। मुझे नहीं पता था कि बहन किस तरह की परेशानियों से जूझ रही थी। उसने घर में भी इसका जिक्र नहीं किया था। बहन ने लखनऊ से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। वह इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती थी। सिपाही के साथ कई वीडियो उसके अकाउंट पर मौजूद हैं। एक वीडियो में सिपाही मांग भरते हुए नजर आ रहा है।" आरोपी सिपाही को भेजा जेल डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया- युवती ने ताजगंज थाना पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। पिता की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. शाहजहांपुर में लेखपाल के ट्रेन से कटने का VIDEO:ट्रैक के पास खड़े रहे, गाड़ी पास आते ही लेट गए, 25 मीटर दूर गिरा धड़ शाहजहांपुर में लेखपाल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। इसके बाद किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान वह रेलवे फाटक के पास पहुंच गए। ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, लेखपाल तुरंत पटरी पर लेट गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पारा 39°C, 20 जिलों में आधी-बारिश का अलर्ट:उत्तराखंड में बर्फबारी, 15 मार्च से यहां भी बदलेगा मौसम
    Next Article
    नोएडा में गैस बुकिंग के लिए जारी नंबर:पैनिक नहीं होने की अपील, वाट्सऐप नंबर , मिस्डकॉल अलर्ट किया गया जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment