Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में 100 मंदिर डूबे, सीढ़ियों पर जल रहीं चिताएं:50 फीट ऊंचे रत्नेश्वर महादेव मंदिर का सिर्फ गुंबद दिख रहा, उन्नाव की गलियों में नाव चली

    7 hours ago

    1

    0

    पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से यूपी में गंगा, यमुना और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। सभी 84 घाटों को आपस में जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। 100 से ज्यादा छोटे मंदिर डूब गए हैं। मणिकर्णिका घाट पर 50 फुट ऊंचा रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधे से ज्यादा डूब चुका है। सिर्फ उसका गुंबद दिखाई दे रहा। हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल डूब गया है। इस वजह से घाट की ऊपरी सीढ़ियों पर चिताएं जलाई जा रही हैं। उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। कॉलोनियों में नदी का पानी घुसने से गलियों में नावें चल रही हैं। वहीं, फर्रुखाबाद और बिजनौर के 45 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 31 घर गंगा नदी में समा चुके हैं। मथुरा और आगरा में यमुना नदी का पानी घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। वृंदावन में केशीघाट का परिक्रमा मार्ग जलमग्न हो गया है। सहारनपुर में शाहपुर गाड़ा नदी पर बना पुल डूबने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच नदी पार कर रहे हैं। इधर, बुधवार सुबह लखनऊ और बाराबंकी समेत 15 शहरों में बादल छाए रहे। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। आज 28 जिलों में बारिश का अलर्ट है। सोनभद्र में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 16 जिलों में बाढ़ की चेतावनी भी जारी की है। इससे पहले, मंगलवार को मेरठ, संभल, बिजनौर और मुजफ्फरनगर समेत 10 शहरों में जोरदार बारिश हुई। मेरठ और संभल में गलियां-कॉलोनियां तालाब बन गईं तथा घरों और दुकानों में पानी भर गया। बिजनौर में सड़कों पर 2-3 फीट तक जलभराव देखा गया, वहीं मुजफ्फरनगर में स्थिति का जायजा लेने के लिए डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा खुद घुटनों तक भरे पानी में उतरे। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मध्य प्रदेश के पास बने हवा के दबाव के कारण पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश हुई। जबकि, मानसूनी रेखा के दक्षिण की ओर खिसकने से पूर्वी और मध्य यूपी में बारिश कम रही। हालांकि, फिलहाल आसमान से मानसूनी बादल छट गए हैं। अगले 24 से 48 घंटे बाद मानसून के फिर से एक्टिव होने की उम्मीद है। वाराणसी-कानपुर समेत 16 जिलों में बाढ़ की चेतावनी मौसम विभाग ने हापुड़, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बलरामपुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, कौशांबी, औरैया, मथुरा और वाराणसी में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। लोगों से कहा है कि निचले इलाकों में जाने से बचें। आज कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए अगले 3 दिन मौसम कैसा रहेगा? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प के सलाहकार बोले-भारतीयों ने सोशल मीडिया पर गालियां दीं:रूसी तेल के मुद्दे पर भारत को घेरा था, कहा- अमेरिका में ऐसा नहीं होता
    Next Article
    शादीशुदा प्रेमिका को घर बुलाकर 17 चाकू मारे, मौत:शादी से इनकार पर प्रेमी ने की वारदात, बुलंदशहर में लाश के पास बैठा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment