Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादीशुदा प्रेमिका को घर बुलाकर 17 चाकू मारे, मौत:शादी से इनकार पर प्रेमी ने की वारदात, बुलंदशहर में लाश के पास बैठा रहा

    6 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में 42 साल के प्रेमी ने 38 साल की प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से 17 वार किए। पुलिस पहुंची तो आरोपी प्रेमिका के शव के पास चुपचाप बैठा मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शादीशुदा प्रेमिका पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं थी। मंगलवार रात 10 बजे आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और अपने परिवार को छोड़कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। प्रेमिका नहीं मानी तो नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से अफेयर था। आरोपी की पत्नी 3 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। मृतक महिला के 4 बच्चे हैं। उसका पति बर्तन की छोटी सी फैक्ट्री चलाता है। घटना जिला मुख्यालय से 25 किमी. दूर खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र की है। वारदात की 2 तस्वीरें- घर से 200 मीटर दूर रहता था प्रेमी दिल्ली के प्रेमनगर की रहने वाली बेबी की 15 साल पहले बुलंदशहर के पंकज से शादी हुई थी। दोनों के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी उम्र 8 से 13 साल के बीच है। सभी शिवलोक कॉलोनी में रहते हैं। घर से 200 मीटर दूर आरोपी प्रेमी अजीत ठेकेदार (42) किराए के कमरे में रहता है। वह मूल रूप से नेहरूपुर गांव का रहने वाला है। खुर्जा में बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस के मुताबिक, अजीत की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। उसका बेटा भी उसके साथ नहीं रहता। अजीत बिल्कुल अकेला पड़ गया। इसलिए वह बेबी से नजदीकियां बढ़ाने लगा। वह अक्सर बेबी का पीछा कर बातचीत करने की कोशिश करता था। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी। फिर दोस्ती हो गई। जल्द ही अफेयर शुरू हो गया। बेबी अक्सर अजीत के कमरे पर आने लगी। शादी का दबाव बनाया तो प्रेमिका ने बात बंद कर दी पुलिस के मुताबिक, अजीत बेबी से शादी करना चाहता था, लेकिन बेबी तैयार नहीं थी। धीरे-धीरे बेबी ने उससे दूरियां बना लीं। अजीत से फोन पर बात करना और मिलना-जुलना बंद कर दिया। इससे नाराज अजीत ने हत्या का प्लान बनाया। पड़ोसियों ने बताया- मंगलवार रात अजीत के कमरे से शोर-शराबे की आवाज आ रही थी। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची और दरवाजा खुलवाया। बेबी की लाश फर्श पर पड़ी थी। अजीत बगल में बैठा था। फर्श पर खून ही खून फैला था। पुलिस बेबी को अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पति बोला- फैक्ट्री से लौटा तो वारदात का पता चला महिला के पति पंकज उर्फ भंते ने बताया- मैं मंगलवार को काम पर गया था। रात 11:30 बजे जब काम करके लौटा तो पत्नी घर पर नहीं मिली। बच्चों ने बताया कि वह अजीत अंकल के घर गई है। मैं अजीत के घर पहुंचा तो पता चला कि उसने मेरी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मेरी पुलिस से अपील है कि अजीत के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी बोले- 17 वार के निशान मिले थाना प्रभारी रामफल सिंह ने बताया- महिला के शरीर पर चाकू के 17 वार के निशान मिले हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ में दोनों के बीच अफेयर की बात सामने आई है। आरोपी महिला पर शादी का दबाव बना रहा था। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के पति की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… गाय को टक्कर मारने पर सरकारी डॉक्टर को पीटा:बदायूं में भीड़ ने स्कॉर्पियो से खींचकर थप्पड़-घूसे मारे, कपड़े फाड़े; गाड़ी तोड़ी बदायूं में मंगलवार दोपहर 2 बजे सरकारी डॉक्टर की स्कॉर्पियो की टक्कर से एक गाय घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ आक्रोशित हो गई। लोगों ने स्कॉर्पियो चला रहे डॉक्टर को गाड़ी से बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। उसको जमकर थप्पड़ और घूसे मारे। डॉक्टर के कपड़े फाड़ दिए। वह हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। इस दौरान भीड़ ने डॉक्टर की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में 100 मंदिर डूबे, सीढ़ियों पर जल रहीं चिताएं:50 फीट ऊंचे रत्नेश्वर महादेव मंदिर का सिर्फ गुंबद दिख रहा, उन्नाव की गलियों में नाव चली
    Next Article
    आकाश आनंद के तेवर भाजपा के लिए फायदेमंद:UP सरकार पर आक्रामक दिखे, फिर क्यों उल्टा पड़ रहा दांव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment