Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुश्ती में विवाद के बाद लंगोट में थाने पहुंचा पहलवान:कुश्ती को बराबरी पर बताने पर हुआ था नाराज, दोनों पहलवान में समझौता

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के कंस मेले में कुश्ती दंगल में इनामी राशि को लेकर पहलवानों मे विवाद हो गया। कुश्ती बराबरी पर छूटी, लेकिन एक पहलवान अपने आप को विजयी बताने लगा। पुरस्कार राशि न मिलने पर वो लंगोट में ही अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गया। थोड़ी देर बाद दूसरा पहलवान भी थाने आ गया। हालांकि बाद में दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। पहलवान का थाने पहुंचने का वीडियो भी सामने आया। एत्मादपुर के कंस मेला में रविवार को करुआ पहलवान और होशियार पहलवान के बीच आखिरी कुश्ती हुई। कुश्ती बराबरी पर छूटी। मगर, करुआ पहलवान अपने आप को विजयी बताने लगा। पहलवान ने हंगामा भी किया। जब आयोजन समिति ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वो नाराज हो गया। वो अपने समर्थकों के साथ लंगोट में ही एत्मादपुर थाने चला गया। रास्ते में समर्थक नारेबाजी करते रहे। इसके बाद दूसरा पहलवान होशियार भी थाने पहुंच गया। काफी देर की गहमागहमी के बाद थाने में दोनों पहलवानों को समझाया गय। दोनों के बीच में बराबर इनाम राशि वितरित की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीन कॉरिडोर के पास उद्घाटन के 2 दिन बाद धंसाव:5 फीट गहरा गड्ढा हुआ, जलकल ने दी थी सीवर लाइन शिफ्टिंग की सलाह
    Next Article
    लखनऊ चिनहट CHC पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक पहुंचे:खामियों पर प्रभारी को लगाई फटकार; 54 मिनट तक देखी व्यवस्था, मरीजों सर बात किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment