Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ चिनहट CHC पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक पहुंचे:खामियों पर प्रभारी को लगाई फटकार; 54 मिनट तक देखी व्यवस्था, मरीजों सर बात किया

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को लखनऊ के चिनहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का अचानक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम करीब 54 मिनट तक परिसर में रहे और एक-एक विभाग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। दवा की लाइन में खड़े होकर परखी व्यवस्था निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम सबसे पहले अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली दवाओं की व्यवस्था देखने पहुंचे। उन्होंने दवा वितरण काउंटर के बाहर लगी लाइन में खड़े होकर मरीजों से बातचीत की और उनसे अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों से मिली शिकायतों के बाद उन्होंने अधिकारियों को दवा वितरण की प्रक्रिया को और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। पर्चा काउंटर और वार्ड का भी किया निरीक्षण डिप्टी सीएम ने पर्चा बनने वाले काउंटर, ओपीडी कक्ष, वार्ड और अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अलग-अलग कमरों में जाकर सफाई, स्टाफ की मौजूदगी और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, लेकिन कई जगह खामियां भी सामने आईं। खामियों पर प्रभारी को लगाई फटकार निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं को लेकर डिप्टी सीएम ने सीएचसी प्रभारी को मौके पर ही फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल की सभी कमियों को तुरंत दूर किया जाए और मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अस्पताल में मौजूद लोगों से भी ली जानकारी डिप्टी सीएम ने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर इलाज और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुश्ती में विवाद के बाद लंगोट में थाने पहुंचा पहलवान:कुश्ती को बराबरी पर बताने पर हुआ था नाराज, दोनों पहलवान में समझौता
    Next Article
    डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत:रायबरेली में एक युवक घायल, ग्रामीणों ने किया विरोध; ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment