Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैंट थाने में कांग्रेस-सपा कार्यकर्ताओं पर FIR:वाराणसी में जलाई थी PM-CM की तस्वीर, BJYM नेता सुयश अग्रवाल ने दी तहरीर

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी जिला मुख्यालय पर 25 मई को महोबा में हुए दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम और सीएम की तस्वीरें जलाकर विरोध किया था। इस प्रकरण में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष सुयश कुमार अग्रवाल ने कैंट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इस प्रकरण में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शरू कर दी है। असंवैधानिक श्रेणी में आता है कृत्य सुयश अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया - 25 मई को कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संवैधानिक पद पर आसीन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें जलाई जो की असंवैधानिक कृत्य की श्रेणी में आता है। देश के संवैधानिक पद पर आसीन दोनों ही नेताओं की तस्वीरें जलाई गयी और नारेबाजी की गयी। जो किस कहीं से भी सही नहीं है। ऐसे में कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसा कृत्य न करने पाए। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी कैंट इंस्पेक्टर राज किशोर पांडेय ने बताया - सुयश अग्रवाल की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो साक्ष्य के आधार पर अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विरोध में फूंका था तस्वीर, एडीएम को सौंपा था ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का पुतला फूंके जाने के विरोध में 25 मई को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी द्वारा ने जिला मुख्यालय पर जोरदार जवाबी प्रदर्शन किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के छायाचित्रों का दहन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान कहा था भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पुतला दहन किया गया। जिसका जवाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसी स्थान पर लोकतांत्रिक तरीके से दिया है। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रताड़ना या दमन से डरने वाली नहीं है और भाजपा की नफरत की राजनीति का जवाब जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष करके दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में सर्राफा व्यापारियों के दो गुट भिड़े, VIDEO:दुकान में लाठी-डंडे चले, चार लोग घायल; युवक ने असलाह लहराया
    Next Article
    11 लाख के बकरे-AC रूम में बेड पर सोते हैं:लखनऊ में देसी घी और काजू-बादाम खाते हैं, तुर्की के दुंबे की भारी डिमांड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment