Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने अफसरों को फटकार लगाई:दिशा कमेटी की बैठक में सड़क, बिजली और पानी पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत। गांधी सभागार में गुरुवार को केंद्रीय राज्य मंत्री और पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में जिले की खराब सड़क, पेयजल और बिजली व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठा। समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री अधिकारियों पर सख्त नजर आए और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। गड्ढों वाली सड़कों पर PWD के अफसर को फटकार बैठक में जितिन प्रसाद ने जिले की खराब और गड्ढों वाली सड़कों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को सड़क व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। बिजली व्यवस्था को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि व्यवस्था में सुधार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही के कारण जनता को परेशानी हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पाइपलाइन डालने के बाद सड़कें बदहाल छोड़ने पर नाराजगी बैठक में पेयजल योजनाओं के तहत चल रहे कामों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सामने आया कि जल निगम ने पाइपलाइन डालने के लिए बड़े पैमाने पर सड़कें खोदीं, लेकिन काम पूरा होने के बाद कई जगह सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। इस पर सांसद जितिन प्रसाद ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को भी फटकार लगाई। उन्होंने काम में तत्काल सुधार करने और जनता को हो रही परेशानी दूर करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने सुनीं लोगों की शिकायतें दोपहर करीब 2 बजे दिशा समिति की बैठक समाप्त हुई। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने लोगों की शिकायतें सुनीं। दूर-दराज से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों ने उन्हें शिकायतें बताईं। जितिन प्रसाद ने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के जल्द और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक और अधिकारी रहे मौजूद बैठक में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सतीश मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा:800 लीटर दूध और 500 लीटर घी की जांच, दो सैंपल लिए; रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
    Next Article
    बिजनौर में कांशीराम आवास योजना की जांच:आवंटियों ने मकान किराए पर दिए, कुछ बेच भी डाले, 400 की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment