Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में कांशीराम आवास योजना की जांच:आवंटियों ने मकान किराए पर दिए, कुछ बेच भी डाले, 400 की जांच

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर शहर की कांशीराम शहरी आवास योजना में आवंटित मकानों की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान टीम को पता चला कि कई आवंटियों ने अपने मकान दूसरों को किराए पर दे रखे हैं, जबकि वे खुद निजी घरों में रह रहे हैं। अब तक 400 मकानों की जांच हुई है। इनमें से 135 मकानों में अपात्र लोग मिले हैं या वे बंद पाए गए हैं। दरअसल, डीएम जसजीत कौर को कांशीराम कॉलोनियों में अवैध रूप से रहने वाले लोगों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की जांच के लिए एसडीएम सदर की अध्यक्षता में एक टीम बनाई गई थी। इस टीम में तहसील से कानूनगो सुभाष कुमार और जगदीश सिंह सैनी, डूडा से गोपाल और नगर पालिका के दो कर्मचारी शामिल हैं। टीम ने मंगलवार और बुधवार को भी जांच की थी। गुरुवार को भी टीम कांशीराम कॉलोनी में जांच करती रही। जांच के दौरान सामने आया कि कई आवंटियों ने अपने मकान किराए पर दे रखे हैं। कुछ लोगों ने अपने मकान बेच दिए हैं। कुछ मकानों में आवंटियों के रिश्तेदार रह रहे हैं। इसके अलावा, कई मकान बंद भी मिले हैं। तहसील से आए कानूनगो सुभाष कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह जांच चल रही है। उन्होंने जानकारी दी कि कुल 400 मकानों की जांच की गई है, जिनमें से 135 मकान अपात्र पाए गए हैं या बंद मिले हैं। जांच अभी जारी है। वार्ड सभासद के बेटे हिमांशु चौधरी ने बताया कि प्रशासन कांशीराम कॉलोनी में मकानों की जांच कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलोनी की स्थिति जर्जर है और छतों से पानी टपक रहा है। साथ ही, कई अपात्र लोग इन मकानों में रह रहे हैं, जिनके पास न तो कोई आवंटन है और न ही कोई वैध कागज। हिमांशु चौधरी ने मांग की है कि अपात्र लोगों के मकान खाली कराकर पात्र लोगों को दिए जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने अफसरों को फटकार लगाई:दिशा कमेटी की बैठक में सड़क, बिजली और पानी पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    सपा व्यापार सभा का मंडलीय सम्मेलन:राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- व्यापारी परेशान, 2027 में सपा की सरकार बनेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment